Optical Illusion Image: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पजल्स और ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स देखने को मिलते रहते हैं। इन गेम्स से हमें दिनभर की थकान से राहत मिलती है और दिमाग तरोताजा रहता है। कुछ तस्वीरों में छिपी चीजों को ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है, तो वहीं कुछ तस्वीरों में अंतर खोजना होता है। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। हम आपके लिए हर दिन तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स लेकर आते हैं, जो आपके दिमाग को तरोताजा कर देते हैं।
Optical Illusion: तस्वीर में भेड़ों के बीच छिपा है भेड़िया, क्या आप 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का लोगों के मन में खौफ छाया हुआ है। यहां पर लोग रात-रातभर जागकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। भेड़ियों ने छह बच्चों समेत नौ लोगों की जान ले चुके हैं। वन विभाग की तरफ से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कहा जा रहा है।
वन विभाग ने बताया है कि इलाके में छह भेड़ियों का एक झुंड है, जो लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। अभी तक वन विभाग ने चार भेड़ियों को पकड़ लिया है और अभी दो की तलाश कर रहा है। जिले के 35 गावों में भेड़ियों का खौफ है। आज आपको ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में भी पांच सेकेंड के अंदर छिपे भेड़िये को खोजना है।
Study: तेजी से गायब हो रहे हैं 'Y क्रोमोसोम्स', क्या विलुप्त हो जाएंगे पुरुष? ताजा स्टडी ने मचाई सनसनी
Hair Sized Battery: वैज्ञानिकों ने बनाई बाल के आकार जितनी पतली बैटरी, जानिए शरीर में फिट होकर क्या करेगी काम
ऑप्टिकल इल्यूजन अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज में कोई न कोई चीज जरूर छिपी होती है। ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करना लोग पसंद करते हैं।
आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि बहुत कोशिश करने के बाद भी बड़े-बड़े लोग तस्वीर में छिपी चीज को खोजने में फेल हो जाते हैं। अगर आप पांच सेकेंड के अंदर छिपे भेड़िए को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। अगर आप भेड़िए को नहीं खोज पाते हैं, तो इस तस्वीर में आसानी से देख सकते हैं।