फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में छिपे चेहरे को ढूंढ सकते हैं? हिम्मत है तो पांच सेकेंड में खोजकर दिखाइए

Fri, 24 Feb 2023 12:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Optical Illusion: can you spot a hidden face in the leaves in 5 seconds Check Your Brain Iq
क्या आप इस तस्वीर में छिपे चेहरे को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter

Optical Illusion: इंटरनेट पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने में लोगों को आनंद आता है। क्या आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन गेम खेलना पसंद करते हैं? इन ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहेलियों को हल करने से आपके दिमाग की अच्छा खासी कसरत होती है।  कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं जबकि कई तस्वीरों में छिपी चीजों को ढूंढना होता है। 



हालांकि ऐसी तस्वीरें लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। लोगों को समझ में नहीं आता है कि आखिर इसमें क्या छिपा है या उन्होंने पहले क्या नोटिस किया है। आज हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें एक इंसान का चेहरा छिपा हुआ है। इस चेहरे को आपको सिर्फ पांच सेकेंड के अंदर खोजना है। अगर आप तस्वीर में छिपे इंसानी चेहरे को दी गई समयसीमा के अंदर ढूंढ लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। 

Optical Illusion: can you spot a hidden face in the leaves in 5 seconds Check Your Brain Iq
क्या आप इस तस्वीर में छिपे चेहरे को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter

अगर आपका ऑब्जर्वेशन स्किल यानी अवलोकन क्षमता अच्छी है, तो आप इस पहेली को आसानी से सुलझा सकते हैं। लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद भी आप ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपे चेहरे को नहीं खोज पाते हैं, तो ऑब्जर्वेशन स्किल बढ़ाने की जरूरत है। इस तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें आपको चुनौती देती हैं और आपके ऑब्जर्वेशन स्किल की परीक्षा लेती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने से आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल अच्छी होगी। 

 

Optical Illusion: can you spot a hidden face in the leaves in 5 seconds Check Your Brain Iq
हिम्मत है तो इस तस्वीर में फरवरी की सही स्पेलिंग ढूंढकर दिखाइए? - फोटो : Twitter

अगर आप पांच सेकेंड अंदर तस्वीर में छिपे चेहरे को खोजने में सफलता हासिल कर लेते हैं, तो माना जाएगा आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल बेहतर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में जमीन पर बिखरे हुए सूखे पत्ते दिखाई दे रहे हैं। इन पत्तों के बीच एक इंसान का चेहर छिपा है। अब देखना है कि क्या आप चेहरे को खोज लेते हैं? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical Illusion: can you spot a hidden face in the leaves in 5 seconds Check Your Brain Iq
हिम्मत है तो इस तस्वीर में फरवरी की सही स्पेलिंग ढूंढकर दिखाइए? - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब ही होता है आंखों का धोखा। इस तरह की तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का ज्यादा लोग सही जवाब देने में फेल हो जाते हैं। इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। 

Optical illusion: क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में अंडा खोज सकते हैं? ज्यादातर लोग हो चुके हैं फेल

विज्ञापन
Optical Illusion: can you spot a hidden face in the leaves in 5 seconds Check Your Brain Iq
क्या आप इस तस्वीर में छिपे चेहरे को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि उन्हें खोजने में लोगों का दिमाग घूम जाता है। अगर आप भी इस तस्वीर में छिपे चेहरे को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खबर की आखिरी तस्वीर में चेहरे को आसानी से देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed