फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: यूक्रेन युद्ध पर प्रस्ताव पारित, रूस से शत्रुता खत्म करने का आह्वान, UNGA में भारत ने पाक को लताड़ा

Fri, 24 Feb 2023 07:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Feb 2023 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 24 February-2023 updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रूस की तरफ से यूक्रेन में जारी हमलों के बीच भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में एक प्रस्ताव पारित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति तक पहुंचने की आवश्यकता पर एक प्रस्ताव पारित किया। वहीं, भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 'जवाब के अधिकार' का इस्तेमाल किया और इस्लामाबाद को आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने वाले देश के रूप में इसके ट्रैक रिकॉर्ड को देखने की सलाह दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News headline today important and big news stories of 24 February-2023 updates on Amar Ujala
United Nations General Assembly - फोटो : ANI
यूक्रेन युद्ध पर प्रस्ताव पारित, रूस से शत्रुता समाप्त करने और वापसी का किया आह्वान
रूस की तरफ से यूक्रेन में जारी हमलों के बीच भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में एक प्रस्ताव पारित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति तक पहुंचने की आवश्यकता पर एक प्रस्ताव पारित किया।
पढ़ें पूरी खबर...
Top News headline today important and big news stories of 24 February-2023 updates on Amar Ujala
यूएनजीए में भारतीय काउंसलर प्रतीक माथुर। - फोटो : ANI

यूएनजीए में भारत ने पाक को लताड़ा
भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 'जवाब के अधिकार' का इस्तेमाल किया और इस्लामाबाद को आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने वाले देश के रूप में इसके ट्रैक रिकॉर्ड को देखने की सलाह दी। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 24 February-2023 updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india

पीएम मोदी की आज मेघालय और नगालैंड में चुनावी रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी शिलांग में एक रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर दोनों ही राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 24 February-2023 updates on Amar Ujala
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन। - फोटो : Twitter@SecYellen

जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक आज से
जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक बंगलूरू में 24 फरवरी से शुरू होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी-20 बैठक से पहले गुरुवार को अमेरिका और जापान सहित अन्य देशों के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने इस दौरान क्रिप्टो करेंसी को विनियमित करने के लिए वैश्विक ढांचा बनाने, वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों और बहुपक्षीय विकास बैंक को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। 
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed