अब आप प्लास्टिक से बने कपड़े पहनने का शौक भी पूरा कर सकेंगे। एक 75 साल की महिला ने 310 प्लास्टिक बैग से खूबसूरत जैकेट और स्कर्ट बनाई है। प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग्स के बने ये कपड़े अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
2 of 5
रोजा फेरिंगो।
- फोटो : thisisinsider.com
अमेरिका में रहने वाली 75 साल की रोजा फेरिंगो ने पॉलिथीन रिसाइकिल करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। दरअसल, रोजा ने 310 प्लास्टिक बैग से जैकेट और स्कर्ट बनाई। इन्हें बनाने में रोजा को दो महीने का समय लगा। ये ड्रेस दूर से देखने पर तो कपड़े की लगती हैं पर छूते ही इसके प्लास्टिक से बने होने का पता चलता है।
न्यूयॉर्क के ग्रीस में रहने वाली रोजा का कहना है कि उन्हें रिसाइकिल्ड पर्स देखकर ड्रेस बनाने का आइडिया आया था। रोजा की बेटी फ्रान बर्टल्ली ने बताया कि पिछले साल मां ने एक पार्टी में प्लास्टिक बैग देखा था। उसके बाद उन्होंने लाल रंग का बैग तैयार किया। फिर उन्हें लगा कि बैग के साथ मैचिंग ड्रेस भी होनी चाहिए और मां ने ड्रेस बनानी शुरू कर दी।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
बर्टल्ली ने बताया कि ड्रेस सिलने के लिए मां ने एक स्टोर से लकड़ियां खरीदीं और उन्हें घिसकर सुइयों का आकार दिया। फिर प्लास्टिक बैग इकट्ठा किए। इसके बाद 170 प्लास्टिक बैग से जैकेट और 140 से स्कर्ट बना डाली।
बर्टल्ली ने बताया कि बनने के बाद तैयारी हुई ये खास ड्रेस पहनकर मां एक पार्टी में भी गईं। वहां मौजूद लोगों को लगा कि मां की ड्रेस ट्वीड फैब्रिक से बनी है। वहीं, कई लोगों ने इस काम की तारीफ भी की।