Nostradamus Predictions 2024: भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, जो बाबा वेंगा की तरह ही दुनियाभर में जाने जाते हैं। दरअसल फ्रांस के नास्त्रेदमस ने देश-दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी की थी, जिसनें उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं थी जो आगे चलकर सही साबित हुई। महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु और यूक्रेन में युद्ध इसके कुछ बड़े उदाहरण हैं। यही वजह है कि लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर भरोसा करते हैं। नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर आने वाला साल कैसा रहेगा? तो आइए जानते हैं कि 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2024 के लिए क्या भविष्यवाणियां की थी।
Nostradamus Predictions 2024: साल 2024 के लिए नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, दुनिया में मची खलबली
ब्रिटेन को लेकर भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है कि 'आइजल्स का किंग' जबरदस्ती बाहर निकाल दिया जाएगा। इस बात को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III से जोड़कर देखा जा रहा है। नास्त्रेदमस के अनुसार, चार्ल्स III खुद पर और अपनी दूसरी पत्नी पर हमले के डर से अपना पद छोड़ सकते हैं, जिसके बाद प्रिंस हैरी को ब्रिटेन का सिंहासन सौंपा जाएगा।
जलवायु परिवर्तन से मचेगी खलबली!
नास्त्रेदमस के मुताबिक,साल 2024 में जलवायु परिवर्तन भी हो सकते हैं। सूखा, बाढ़ जंगल में आग और तापमान में बदलाव जैसी आपदाओं की संभावना जताई है, जिससे दुनिया में हाहाकार मच जाएगा।
नए पोप की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने साल 2024 में एक नए रोमन पोंटिफ के चुनाव होने की बात भी लिखी है। दरअसल पोप फ्रांसिस 86 साल के हैं जो फिलहाल कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
नास्त्रेदमस कौन थे?
नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर, 1503 में फ्रांस में हुआ था। उन्होंने 'लेस प्रोफेटिज' नाम की एक किताब में कई भविष्यवाणियां लिखी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में दुनिया के अंत के बारे में भी लिखा है। आपको बता दें कि नास्त्रेदमस भविष्यवक्ता के अलावा एक डॉक्टर, शिक्षक और एक दार्शनिक भी थे। 3 जुलाई सन् 1566 में उनकी मृत्यु हो गई थी।