Living Nostradamus Prediction: दुनिया में कई भविष्यकता हुए हैं जिनकी भविष्यवाणियों पर आज भीलोग यकीन करते हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) और फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus Prediction) का नाम प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल है। ब्राजील के 37 साल के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की तुलना नास्त्रेदमस की जाती है। एथोस सैलोमे द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो सच साबित हो चुकी हैं।
Nostradamus: जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, 2028 तक इस जगह मिलेंगे एलियंस
जीवित नास्त्रेदमस के नाम मशहूर एथोस सैलोमे ने दावा किया है कि आने वाले चार साल में एलियन जीवन की खोज हो जाएगी। इसलिए मानव को एलियन को देखने और उसके साथ रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। ब्राजील के रहने वाले एथोस सैलोमे की उम्र 37 साल है।
तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी
एथोस सैलोमे ने एक वेबसाइट से बातचीत में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि साल 2028 तक एलियंस के वास्तविकता बनने के लिए इंसान को तैयार रहना चाहिए। सैलोमे का कहना है कि आने वाले सालों में उम्मीद है कि जीवन और मानव सभ्यता की हमारी समझ को नया रूप मिलेगा।
First Rain On Earth: जब धरती पर पड़ा भयानक सूखा और फिर 20 लाख साल तक होती रही बारिश, जानिए आखिर क्या थी वजह
जानिए कहां होगी एलियन की खोज?
एथोस सैलोमे का दावा है कि वे 'जैविक अन्वेषण में एक नया मोर्चा' कहते हैं, जो साल 2026 और 2028 के बीच आएगा। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की कोशिश एक अभूतपूर्व खोज का खुलासा करेगी। यह एक एलियन जीवन की उपस्थिति होगी, जो पहले कभी नहीं दिखा होगा। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण रहस्य का खुलासा "यूरोपस" महासागरों की गहराई में होगा और बृहस्पति के चंद्रमाओं में से एक पर, जहां शोधकर्ताओं को "जैविक जटिलता" दिखाने वाले सूक्ष्मजीवों का सामना करना पड़ेगा।
Nalanda: दुनिया को 700 साल तक ज्ञान देता रहा नालंदा विश्वविद्यालय, जानिए खिलजी ने क्यों जलाया
सैलोमे का कहना है कि जीव विज्ञान में पहले कभी इन जीवन रूपों को नहीं देखा गया होगा। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं जीवन के बारे में हमारी समझ को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। वह इस बात के प्रमाण के तौर पर कार्य करते हैं कि जीवन उन जैव रासायनिक परिस्थितियों में वातावरण में पनप सकता है जिनके बारे में हम जानते हैं।