{"_id":"667635a3988ec6b9e603ffad","slug":"t20-world-cup-2024-super-8-points-table-equation-india-final-scenario-group-wise-teams-ranking-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: सुपर-8 में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहना भारत के लिए कितना जरूरी? सेमीफाइनल में पड़ सकता है असर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: सुपर-8 में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहना भारत के लिए कितना जरूरी? सेमीफाइनल में पड़ सकता है असर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:53 AM IST
सार
आईसीसी के बनाए गए प्लेइंग-11 कंडीशन के हिसाब से भारतीय टीम सुपर-8 में अपने ग्रुप अगर सभी मैच जीतकर शीर्ष पर भी रहती है तो उसे दूसरा ही सेमीफाइनल यानी गुयाना में ही खेलना होगा।
विज्ञापन
1 of 4
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी है। ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने सुपर-8 में अफगानिस्तान को हराया। अब भारत का सामना आज बांग्लादेश से है। टीम इंडिया को सुपर-8 में हर हाल में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहना जरूरी है। अगर भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाती है तो 27 जून को होने वाले सेमीफाइनल में रोहित शर्मा एंड कंपनी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सुपर-8 में एक ग्रुप में चार टीमें हैं और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। वहीं, सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में खेलेगी। दोनों सेमीफाइनल 27 जून को ही खेले जाने हैं। पहला सेमीफाइनल त्रिनिदाद में और दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में खेला जाएगा।
2 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
दरअसल, आईसीसी के बनाए गए प्लेइंग-11 कंडीशन के हिसाब से भारतीय टीम सुपर-8 में अपने ग्रुप अगर सभी मैच जीतकर शीर्ष पर भी रहती है तो उसे दूसरा ही सेमीफाइनल यानी गुयाना में ही खेलना होगा। आईसीसी ने यह तय किया था कि टीम इंडिया गुयाना में दूसरा सेमीफाइनल ही खेलेगी। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है। भारतीय टीम अगर अपने सभी मैच जीतती है और ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो उसे सेमीफाइनल में बारिश की स्थिति में फायदा होगा। आईसीसी ने त्रिनिदाद में पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे तो रखा है, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल यानी गुयाना वाले सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर 27 जून को पहले सेमीफाइनल में बारिश होती है तो यह मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। हालांकि, अगर गुयाना में बारिश होती है और मैच बारिश से धुलता है तो उसके लिए फैसला सुपर-8 में टीमों की स्थिति से होगा।
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
सेमीफाइनल में सुपर-8 ग्रुप-1 यानी भारत के ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का सामना दूसरे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-2 में शीर्ष पर रहने वाली टीम से होगा। अगर भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो भी गुयाना में दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी, जो भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। गुयाना में 27 जून को भारी बारिश की चेतावनी है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, उस दिन गुयाना में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, 90 प्रतिशत यानी लगभग पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा। ऐसे में मैच के धुलने की भी संभावना है। अगर ऐसा होता है तो सुपर-8 में टीमों की स्थिति महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : ICC/BCCI
अगर भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो बारिश की वजह से मैच धुलने पर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरे सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं होने की वजह से अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। अगर भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहती है और उसका सामना ग्रुप-2 की शीर्ष टीम से होता है तो फिर ग्रुप-2 की शीर्ष टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। यही वजह है कि टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश और फिर 24 जून को ऑस्ट्रेलिया को हराना महत्वपूर्ण हो गया है। यह दोनों मैच जीतने पर टीम इंडिया शीर्ष पर होगी और उसका सामना ग्रुप-2 की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। फिर बारिश से सेमीफाइनल मैच धुलने पर टीम इंडिया को कोई खतरा नहीं होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।