फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus Prediction: मॉर्डन नास्त्रेदमस की 2023 के लिए तीन डरावनी भविष्यवाणियां, दुनिया में तबाही के संकेत

Mon, 02 Jan 2023 03:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
Nostradamus Prediction for 2023 Know These Dangerous Signs of Destruction in the World athos salome prediction
मॉर्डन नास्त्रेदमस की 2023 के लिए तीन डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Instagram/athos_salome

Nostradamus Predictions 2023: दुनिया में कई ऐसे भविष्यक्ता हुए जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा और फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' का नाम इस सूची में शामिल है। ब्राजील के एक भविष्यवक्ता की तुलना नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions 2023) से की जा रही है और उसे नए जमाने का नास्त्रेदमस बताया जाता है। 



इस भविष्यवक्ता का नाम एथोस सैलोम है जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। अब इन दिनों एथोस सैलोम की खूब चर्चा हो रही है। एथोस सैलोम ने कतर में संपन्न फीफा वर्ल्डकप 2022 (Fifa World Cup 2022) को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। सैलोम की फीफा वर्ल्ड कप 2022 को लेकर की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना और किलियन एम्बाप्पे की फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। सैलोम ने मेसी की टीम अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन बनने की भविष्यवीणी की थी। अब उन्होंने साल 2023 को लेकर भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। 

Nostradamus Prediction for 2023 Know These Dangerous Signs of Destruction in the World athos salome prediction
मॉर्डन नास्त्रेदमस की 2023 के लिए तीन डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Instagram/athos_salome

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एथोस ने साल 2023 के लिए कई संभावित भविष्यवाणियां की हैं। इन भविष्यवाणियों से लोगों के बीच खौफ का माहौल है। एथोस ने पहली भविष्यवाणी में एक महामारी के बारे में बताया है। उनका कहना है कि अंटार्कटिका में बर्फ की सतह के नीचे एक नया घातक वायरस है जो दुनिया में तबाही मचा सकता है। साइबेरिया में बर्फ के नीचे विषाणुओं पर वैज्ञानिकों के शोध से सैलोम की भविष्यवाणियों को बल मिलता है। 
 

Nostradamus Prediction for 2023 Know These Dangerous Signs of Destruction in the World athos salome prediction
मॉर्डन नास्त्रेदमस की 2023 के लिए तीन डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Instagram/athos_salome

जॉम्बी वायरस

वैज्ञानिकों के शोध में लगभग 50 हजार साल पुराने 'जॉम्बी वायरस' के बारे में पता चला है। ओहायो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने तिब्बती ग्लेशियरों में निष्क्रिय पड़े 28 अज्ञात वायरस को खोजा था। संभावना जताई जा रही है कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने के साथ इन वायरस का खतरा भी बढ़ेगा। एथोस की भविष्यवाणी है कि अंटार्कटिका की बर्फ से वायरस बाहर आएंगे और दुनिया में तबाही मचाएंगे। 

Baba Vanga Predictions 2023: आने वाला है विनाशकारी तूफान! 2023 के लिए बाबा वेंगा की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus Prediction for 2023 Know These Dangerous Signs of Destruction in the World athos salome prediction
मॉर्डन नास्त्रेदमस की 2023 के लिए तीन डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Instagram/athos_salome

 एरिया-51 पर हैरान करने वाला दावा

मॉर्डन नॉस्त्रेदमस का कहना है कि अमेरिका में स्थित एरिया-51 में कई रहस्य छिपे हैं। अमेरिका की इस सीक्रेट जगह पर एलियन को कैद करने और यूएफओ के देखने का दावा किया जाता रहा है। एथोस ने अब दावा किया है कि एरिया-51 में एक गहरी गुफा है। साल 2023 में इस गुफा को खोला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह गुफा दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता बनेगी। 

Nostredemus Prediction 2023: नास्त्रेदमस की 2023 के लिए ये डरावनी भविष्यवाणियां उड़ा देंगी आपके होश

विज्ञापन
Nostradamus Prediction for 2023 Know These Dangerous Signs of Destruction in the World athos salome prediction
मॉर्डन नास्त्रेदमस की 2023 के लिए तीन डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : amar ujala

एथोस का कहना है कि इस साल 2023 में कोरोना की नई और सबसे ज्यादा कारगर दवा बन सकती है। उनका कहना है कि यह दवा शैवाल से बनाई जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed