फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत खास है 22 साल की ये लड़की, करती है ऐसे-ऐसे कारनामे जानकर पड़ जाएंगे हैरत में

Mon, 12 Aug 2019 01:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
North Korean Girl Pang Un Sim memorised 5187 binary numbers at World Memory Championships
पांग उन सिम, उत्तर कोरिया - फोटो : phys.org

दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो अपनी अलग-अलग खूबियों के कारण विश्वविख्यात हैं। ऐसी ही एक लड़की उत्तर कोरिया में भी है, जिसकी याददाश्त इतनी मजबूत है कि वो पल भर में कुछ भी याद कर लेती है। वैसे आमतौर पर उत्तर कोरिया की चर्चा वहां के तानाशाह किम जोंग उन और परमाणु मिसाइल परीक्षणों की वजह से ज्यादा होती है, लेकिन अब उत्तर कोरिया की चर्चा इस लड़की की वजह से भी हो रही है। 

North Korean Girl Pang Un Sim memorised 5187 binary numbers at World Memory Championships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

22 वर्षीय इस लड़की का नाम पांग उन सिम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांग की याददाश्त इतनी मजबूत है कि वो महज 18 सेकेंड में पांच हजार से ज्यादा अंकों को याद कर लेती हैं। इसके अलावा वो एक मिनट से भी कम समय में ताश के सभी 52 पत्तों का क्रम याद कर फिर उसी क्रम में लगा देती हैं। 

North Korean Girl Pang Un Sim memorised 5187 binary numbers at World Memory Championships
वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप 2018 - फोटो : World Memory Championships.com

दिसंबर 2018 में हांगकांग में हुए 27वें वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में भी पांग उन सिम ने भाग लिया था। यह पहली बार था, जब उत्तर कोरिया ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें उत्तर कोरियाई टीम ने कुल सात स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीते थे, जिसमें पांग का रजत पदक भी शामिल था। देश की ओर से टीम का प्रतिनिधित्व पांग ने ही किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
North Korean Girl Pang Un Sim memorised 5187 binary numbers at World Memory Championships
बाइनरी नंबर - फोटो : Pixabay

पांग ने वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में 5187 बाइनरी नंबरों और ताश के 1772 पत्तों का क्रम याद कर फिर उसी क्रम में सजा दिया था। इसके लिए उन्होंने एक घंटे का समय लिया था। ताश के सभी 52 पत्तों को उसी क्रम में महज 17.67 सेकेंड में जमाने का रिकॉर्ड भी पांग के ही नाम है। 

विज्ञापन
North Korean Girl Pang Un Sim memorised 5187 binary numbers at World Memory Championships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

पांग का कहना है, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि ऐसा करना आसान है, लेकिन जब आप तय समय पर काम करते हैं और प्रयास करते हैं, तो आप चीजों को याद रख सकते हैं। जब आपको याद करने में मजा आ रहा हो, तो यह उतना कठिन नहीं है, जितना लोग सोचते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed