Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी पहली ग्रैंड आई 10 को रोल आउट कर दिया है। यह मेड इन इंडिया कार है। मौजूदा मॉडल की तुलना में कंपनी ने इसमें ज्यादा स्पेस, बेहतर फीचर्स, ज्यादा वैल्यू को ध्यान में रखा है। 20 अगस्त को यह कार भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस समय Hyundai भारत की पहली स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर और सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है।
भारत है हैचबैक कारों का सबसे बड़ा बाजार
2 of 3
Hyundai Grand i10 NIOS
- फोटो : Hyundai
इस मौके पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ, S S Kim कहा कि आई 10 ब्रांड के 2.7 मिलियन ग्राहक हैं और यह भारत की सबसे पसंदीदा हैचबैक कार भी है। 3rd जनरेशन Grand i10 NIOS को रोल आउट करना कंपनी के लिए बेहद खुशी की बात है, हम ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की कोशिश करते रहेंगे।
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार
3 of 3
Hyundai New Grand i10
- फोटो : Hyundai
इंजन की बात करें तो नई Grand i10 Nios में 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर CRDi डीज़ल इंजन दिया जाएगा और दोनों ही इंजन BS-VI वाले होंगे। पेट्रोल इंजन 81 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क देगा जबकि डीज़ल इंजन 74 bhp पावर और 190 Nm टॉर्क देगा। इसके अलावा इसमें मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मीडिया के मुताबिक इसका पेट्रोल मैनुअल 20.7 kmpl की माइलेज देगा तो वही पेट्रोल AMT 20.5 kmpl की माइलेज देगा। इसके अलावा डीजल मैनुअल 26.2 kmpl की माइलेज तो डीजल AMT 28.4 kmpl की माइलेज देगा।