उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को कौन नहीं जानता है। अपने देश में परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर वो हमेशा चर्चा में रहता है। वैसे तो उत्तर कोरिया के अजीबोगरीब कानून से तो आप बखूबी परिचित होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किम जोंग ने अपने पिता और दादा की लाशों को आज भी सुरक्षित रखा हुआ है।
2 of 6
kumsusan memorial palace
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग के पिता किम जोंग इल और दादा किम जोंग इल सुंग के शवों को कुमसुसन मेमोरियल पैलेस में संभाल कर रखा गया है। इस पैलेस को खास तौर पर इन दोनों नेताओं के शवों को रखने के लिए ही बनवाया गया था। यहां ऐसा रिवाज है कि कुमसुसन पैलेस के पास जाने वाले यात्रियों को इन शवों के सामने तीन बार झुकना पड़ता है।
3 of 6
kumsusan memorial palace
- फोटो : Social media
कुमसुसन मेमोरियल पैलेस की सुरक्षा में दिन-रात सैकड़ों जवान लगे रहते हैं। यहां रखे किम जोंग के पिता और दादा के शवों की देखभाल का काम रूस की लेनिन लैब करती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
लेनिन लैब के वैज्ञानिकों की टीम ने ही इन नेताओं के शवों को संरक्षित किया हुआ है। इसी लैब के वैज्ञानिकों ने ही साल 1924 में रूसी नेता व्लादिमीर लेनिन के शव की एम्बामिंग की थी।
5 of 6
kumsusan memorial palace
- फोटो : Social media
दरअसल, एम्बामिंग के जरिए लाशों को लचीला और त्वचा को जवां बनाए रखा जा सकता है। लाशों की एम्बामिंग में कई महीनों का समय लग जाता है। इसी प्रक्रिया के जरिए किम जोंग के पिता और दादा के शवों को भी आज तक सुरक्षित करके रखा गया है।