{"_id":"5d0f37058ebc3e4754458927","slug":"nigeria-morit-international-school-take-waste-bottles-as-fees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस स्कूल में बच्चों की फीस के बदले मां-बाप को देनी पड़ती है ये चीज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस स्कूल में बच्चों की फीस के बदले मां-बाप को देनी पड़ती है ये चीज
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sun, 23 Jun 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Business Insider Sub Saharan Africa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बेहतर स्कूल में जाएं। लेकिन कई बार आर्थिक परेशानियों के कारण माता-पिता अपने बच्चों को चाहते हुए भी अच्छी शिक्षा नहीं दिला पाते हैं। एक ऐसे स्कूल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां आपको बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए मोटी रकम नहीं बल्कि बेकार प्लास्टिक की बोतलें देनी पड़ेंगी।
2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अब आप सोच रहे होंगे भला ऐसा स्कूल होता है क्या जो पैसे के बदले प्लास्टिक की बोतलें लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहा हो। दरअसल, यह स्कूल नाइजीरिया के लागोस क्षेत्र में स्थित है। इस स्कूल का नाम मॉरिट इंटरनेशनल स्कूल बताया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्कूल में ऐसा दो कारणों से किया जा रहा है।
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
पहला कारण यह है कि पर्यावरण को साफ रखना है। इसके अलावा पारिवारिक स्थिति को मजबूत करना बताया जा रहा है। वहीं इस बारे में स्कूल प्रशासन का कहना है कि हमने बच्चों के माता-पिता से स्कूल में फीस देने के बजाय बेकार रखी बोतलों को बच्चों के साथ स्कूल आने को कहा है। इन बोतलों से जो भी पैसा मिलेगा उसे बच्चों की स्कूल फीस के तौर पर जमा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों के माता-पिता का कहना है कि आज के समय में बच्चों की फीस भरना कोई आसान बात नहीं है, लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा जब से ये स्कीम शुरू की गई है। बच्चों की पढ़ाई आसान हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि इस योजना के कारण हमारे बच्चों को स्कूल नहीं छोड़ना पड़ेगा। यह योजना अफ्रीकन क्लीन अप इनिशिएटिव और वीसाइक्लर्स संस्थाओं के सहयो्ग से इस स्कूल में प्रारंभ की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।