फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइकिल से दफ्तर जाने पर प्रतिकिलोमीटर मिलते हैं 16 रुपए, यहां लोगों से ज्यादा हैं साइकिलें

Wed, 13 Mar 2019 07:52 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 13 Mar 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
netherlands pays tax free rs 16 per kilometer for riding cycle to office to decrease pollution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : World Economic Forum

यहां के लोग मानते हैं कि वो दुनिया में नंबर वन साइकिल चलाने वाले हैं। इस देश में लोगों से ज्यादा साइकिलें हैं। दरअसल, पूरी दुनिया में इस समय बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। जी हां, हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों को साइकिलिंग का इस्तेमाल करने के लिए सरकार पैसे देती है। 

netherlands pays tax free rs 16 per kilometer for riding cycle to office to decrease pollution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : http://thecyclingdutchman.blogspot.com

दुनिया में नीदरलैंड्स देश की पहल काबिले तारीफ है। यहां अधिकतर लोग दफ्तर जाने के लिए कार या बाइक से ज्यादा साइकिल को प्राथमिकता देते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि नीदरलैंड्स में लोगों से ज्यादा संख्या में साइकिलें हैं।

netherlands pays tax free rs 16 per kilometer for riding cycle to office to decrease pollution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : WordPress.com

इतना ही नहीं यहां साइकिल चलाकर दफ्तर जाने वालों को टैक्स फ्री 16 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से मिलते हैं। यहां के लोग मानते हैं कि वो दुनिया में नंबर वन साइकिल चलाने वाले हैं। नीदरलैंड्स की सरकार नागरिकों को साइकिल चलाने के लिए पहले से ही प्रेरित करती रही है। यहां पर साइकिलों की पार्किंग, सुरक्षा और अलग लेन के साथ-साथ सरकार के साइकिलिंग के लिए बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
netherlands pays tax free rs 16 per kilometer for riding cycle to office to decrease pollution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : WordPress.com

इसी दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाते हुए घोषणा की है कि साइकिल चलाकर आफिस आने वालों को टैक्स फ्री राशि दी जाएगी। यह छूट उस कंपनी की तरफ से मिलेगी, जहां व्यक्ति काम करता है। यदि कोई व्यक्ति साइकिल चलाकर दफ्तर आता है, तो उसे प्रतिकिलोमीटर 0.22 डॉलर (करीब 16 रुपए) दिए जाएंगे। यह राशि केवल दफ्तर आने के लिए ही दिया जाएगा।

विज्ञापन
netherlands pays tax free rs 16 per kilometer for riding cycle to office to decrease pollution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Executive Style

व्यक्तिगत कार्यों के लिए साइकिल चलाने के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि ऐसी ही स्कीम यूनाइटेड किंगडम में भी लागू है। वहां 'साइकिल टू वर्क' स्कीम के तहत कर्मचारियों को साइकिल चलाने पर साइकिल और उसके इक्यूपमेंट खरीदने पर डिस्काउंट मिलता है। जैव ईंधन की खपत को कम करने और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह की टैक्स-फ्री बाइक खरीदने की स्कीम बेल्जियम सहित कई यूरोपीय देशों में लागू की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed