फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा ने की सौरव गांगुली की बराबरी, दुनिया के सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

Wed, 13 Mar 2019 07:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma completes third fastest 8000 runs in 5th ODI
rohit sharma

ऑस्ट्रेलिया के 272 रन के जवाब में भारतीय टीम महज 237 रन पर सिमट गई। इस तरह पांच मैच की वन-डे सीरीज कंगारुओं ने 3-2 से जीत ली। उपकप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली, लेकिन भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि आउट होने से पहले रोहित दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर गए।

rohit sharma completes third fastest 8000 runs in 5th ODI
rohit sharma 100

रोहित शर्मा वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूर करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की है।

rohit sharma completes third fastest 8000 runs in 5th ODI
rohit and kohli

हालांकि रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स से पीछे छूट गए हैं। विराट कोहली ने जहां 175 पारियों में यह कारनामा किया था, वहीं डीविलियर्स को यह काम पूरा करने के लिए 182 पारियां खेलनी पड़ी।

कोहली (175 पारियां) पहले और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (182 पारियां) दूसरे नंबर पर हैं। रोहित के अलावा कोहली, गांगुली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma completes third fastest 8000 runs in 5th ODI
clark

रोहित शर्मा ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क  को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में रोहित ने रनों के मामले में माइकल क्लार्क  (7981) को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
rohit sharma completes third fastest 8000 runs in 5th ODI
रोहित शर्मा

हालांकि रोहित टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सके। 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा एडम जांपा की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed