फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Pig Day 2021: आखिर अमेरिका में क्यों मनाया जाता है ये खास दिवस?

Mon, 01 Mar 2021 07:54 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 01 Mar 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
National Pig Day 2021 know reason to celebrated this special day in USA
National Pig Day 2021 - फोटो : Pixabay

संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल मार्च महीने की पहली तारीख यानी 1 मार्च को राष्ट्रीय सूअर दिवस (National Pig Day) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका के कई स्कूलों, चिड़ियाघरों में समारोह होते हैं और कई तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य भाग में इस खास दिवस को बड़े ही अच्छे तरह से मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस खास दिवस को क्यों मनाया जाता है?



National Pig Day 2021 know reason to celebrated this special day in USA
National Pig Day 2021 - फोटो : Pixabay

आपको बता दें कि हम में से अधिकांश लोगों को ये नहीं पता है कि सूअर एक चतुर और बुद्धिमान पालतू जानवरों में से एक है। उसके इस गुण और महत्व को यादगार बनाने के लिए हर साल 1 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय सूअर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिवस की शुरुआत साल 1972 में सिस्टर एलेन स्टैनली और मैरी लिन रेवे ने किया था।

National Pig Day 2021 know reason to celebrated this special day in USA
National Pig Day 2021 - फोटो : pigcasso.myshopify.com

राष्ट्रीय सूअर दिवस के खास अवसर पर अमेरिका के चिड़ियाघर, स्कूल और नर्सिंग होम में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसे पिग पार्टी के तौर पर जाना जाता है। इस दिन लोग पोर्क व्यंजनों (सूअर के मांस से बने व्यंजन) का भी लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Pig Day 2021 know reason to celebrated this special day in USA
National Pig Day 2021 - फोटो : Pixabay

सुअर एक ऐसा पालतू जानवर है, जिसे प्रशिक्षित किया जा सकता है। बता दें कि अमेरिका में लोग सूअरों को अनोखे हूनर भी सिखाते हैं। हम में से बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि सूअर धीमा भागता है। तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक सूअर एक मिनट में 1,000 फीट यानी 11 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है। हालांकि, भागते हुए सूअर का पीछा करना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि ये सीधा भागने की बजाए टेढ़ा-मेढ़ा भागता है।

विज्ञापन
National Pig Day 2021 know reason to celebrated this special day in USA
National Pig Day 2021 - फोटो : Pixabay

चेस के कैलेंडर ऑफ इवेंट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय सूअर दिवस के साथ ही इस दिन स्माइल डे और पीनट बटर लवर्स डे मनाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed