{"_id":"603cf73607a7166d1051b578","slug":"new-maruti-suzuki-swift-vs-old-swift-know-what-has-changed-new-maruti-suzuki-swift-facelift-2021-price-in-india-maruti-suzuki-swift-new-model-2021-launch-date-in-india-maruti-suzuki-swift-facelift-2021-specifications-maruti-swift-2021-mileage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 Vs Old Swift : जानें नई स्विफ्ट कितनी बदली","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 Vs Old Swift : जानें नई स्विफ्ट कितनी बदली
Mon, 01 Mar 2021 07:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 Vs Old Swift
- फोटो : Amar Ujala Graphics
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने हाल ही में अपनी नई Swift Facelift 2021 (स्विफ्ट फेसलिफ्ट 2021) मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इस सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार को नए अवतार में पेश किया है। अपडेटेड स्विफ्ट की दिल्ली में बेस LXI वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से लेकर टॉप-स्पेक ZXI+ डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 8.41 लाख रुपये तक रखी गई है। कंपनी ने नई हैचबैक की भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। हालांकि नई स्विफ्ट कार में अपने पुराने मॉडल की तुलना में हुए बदलाव बहुत प्रमुखता से नजर नहीं आते हों, लेकिन इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। आखिर नई स्विफ्ट में पुराने मॉडल से क्या अलग है। आइए जानते हैं सारी डिटेल्स।
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
डिजाइन और लुक
नई स्विफ्ट में एक स्पोर्टी लुक वाला अपडेटेड और बोल्ड फ्रंट ग्रिल दिया गया है। जबकि पुराने मॉडल में हॉरिजंटल लाइन पैटर्न का ग्रिल मिलता था। अपडेटेड ग्रिल में क्रॉस मेश डिजाइन दी गई है। ग्रिल के केंद्र में एक नई स्लीक क्रोम बार भी दी गई है जो नई स्विफ्ट को पहले से ज्यादा स्पोर्टियर लुक देता है। इन नए बदलावों के अलावा कार का बाकी डिजाइन पहले के जैसा ही है। इसके साथ ही नई कार में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

फीचर्स
2021 स्विफ्ट में आइडल स्टार्ट और स्टॉप और चाभी से सिंक्रनाइज ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ट्विन-पॉड मीटर क्लस्टर और नया 10.67 सेमी मल्टी-इंफोर्मेशन रंगीन टीएफटी डिस्प्ले मिलता है। 2021 स्विफ्ट में 17.78 सेमी स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है, जिसे स्मार्टफोन, कार और क्लाउड-आधारित सर्विस के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा नई स्विफ्ट के VXI वेरिएंट में फेदर-टच स्टीरियो सिस्मट भी मिलता है। बाकी के फीचर्स पिछले मॉडल की तरह ही दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स
पिछले मॉडल की तरह, नई स्विफ्ट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, प्री-टेंशनर्स के साथ सीटबेल्ट और रिवर्स पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं। हालांकि, नया मॉडल अब क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड (सिर्फ AMT वेरिएंट में) के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम और बेहतर ब्रेक से लैस है।

इंजन और गियरबॉक्स
नई स्विफ्ट 2021 में सालाना अपडेट के साथ ही नया अपडेटेड और पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन के-सीरीज 1.2-लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है। इसके साथ ही यह इंजन आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है, जिससे कार की माइलेज बढ़ गई है। यह इंजन 90 PS का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ पुराने मॉडले की तरह ही 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एजीएस गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।