फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NASA: नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीकस्कोप ने ली अद्भुत फोटो, धरती से 1000 प्रकाशवर्ष दूर ऐसे बन रहा नया सूरज!

Sun, 17 Sep 2023 06:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star - फोटो : NASA

NASA: ब्रह्मांड अपने अंदर कई रहस्यों को समेटे हुए है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीकस्कोप (James Webb Space Telescope) के जरिए इंसान ब्रह्मांड में दूर तक देख सकता है। वैज्ञानिक जेम्स वेब स्पेस टेलीकस्कोप की मदद से ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने में लगे हैं। अब इस टेलीकस्कोप ने एक हैरतअंगेज तस्वीर ली है। यह एक तारे यानी सूरज जैसे एक खगोलीय पिंड के जन्म की प्रक्रिया को तस्वीर में कैद किया है। 



इस अद्भुत घटना से पता चलता है कि हजारों सालों पहले जन्म के समय हमारा सूर्य कैसा नजर आता होगा। टेलीस्कोप ने जिस तारे की फोटो को कैद किया है, वो बनने के अभी अपनी शुरुआती दौर में है और इसके दोनों ध्रुवों पर सुपरसोनिक स्पीड में रोशनी फूटती नजर आ रही है। इससे तारों के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में पता चल सकता है। इसके साथ ही सूर्य के इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल हो सकती है। 
 

NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star - फोटो : iStock

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर इस तारे की फोटो को शेयर की है। नए बनने वाले तारे के चारों तरफ दिखाई देने वाली रोशनी को हर्बीज हारो कहा जाता है। नासा ने बताया है कि यह तारा धरती से 1000 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। पर्सियस तारामंडल में इसका जन्म हुआ है। 
 

NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star - फोटो : iStock

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने तस्वीर को शेयर करते हुए कहा है कि अगर हम सूरज के जन्म के समय की कोई तस्वीर ले सकते तो यह कुछ ऐसा ही नजर आता। जेम्स वेब स्पेस टेलीकस्कोप की फोटो में एक नया जन्मता तारा दिख रहा है, जिसके पोल पर से सुपरसोनिक स्पीड में गैस अंतरिक्ष में फेंकी जा रही है। यह अभी कुछ "हजार साल पुराना है, लेकिन जब बड़ा होगा तो यह हमारे सूरज की तरह ही होगा।
 



Science News: क्या धरती पर खत्म होने वाला है जीवन? वैज्ञानिकों ने दुनिया को दी बड़ी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star - फोटो : iStock

नासा ने आगे बताया है कि नए जन्म लेते तारे के दोनों छोरों पर से गैस के जेट की फूटने के बाद अंतरिक्ष में मौजूद आसपास की गैस और धूल से टक्कर होती है तो हर्बीज हारो बनता है। नासा के मुताबिक, यह नया तारा एक क्लास-0 प्रोस्टार है जो सिर्फ कुछ हजार साल ही पुराना है। इसका भार सिर्फ हमारे सूरज के आठ फीसदी भार के बराबर है, लेकिन यह धीरे-धीरे हमारे सूरज की तरह आकार ले लेगा। 

Aliens News: एलियंस को लेकर नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का बड़ा बयान, हैरत में पड़ी पूरी दुनिया

विज्ञापन
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star
NASA's James Webb Telescope captures rare image of a newborn sun-like star - फोटो : iStock

नासा ने साल 2021 में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को लॉन्च किया था और 2022 से यह अपना काम शुरू कर दिया था। जेम्स वेब टेलीस्कोप ने पहले से मौजूद कई आकाशगंगाओं के बारे में पता लगाया है। इसके बाद टेलीस्कोप ने कई ब्लैक होल्स की खोज भी की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed