प्रधानमंत्री मोदी का अंदाज बेहद खास होता है। शायद यही उनकी लोकप्रियता की वजह भी है। न केवल वरिष्ठ जनों बल्कि पीएम मोदी की जुगलबंदी बच्चों के साथ भी अच्छी बैठती है। कई बार पीएम मोदी को बच्चों के साथ हंसते-खिलखिलाते देखा गया है। ऐसा ही कुछ आज दिल्ली दिल्ली मेट्रो में देखने को मिला। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। इससे पहले, उन्होंने मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो में सफर कर रहे बच्चों से बातचीत भी की। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है। इनको देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्चों के बीच में पीएम को अपने बचपन के दिन याद आ गए हों।
PM Modi Photos: मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी को याद आया बचपन, किसी से हाथ मिलाया तो किसी के साथ ली सेल्फी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:15 PM IST
सार
मेट्रो में सफर के दौरान बच्चों संग पीएम मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है। इनको देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्चों के बीच में पीएम को अपने बचपन के दिन याद आ गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन