फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NASA: धरती की तरह हैं 17 और दुनिया, जहां पर मौजूद है पानी, नासा के शोध में पहली बार चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 25 Dec 2023 05:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Nasa Research revealed17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life Essential Ingredient
17 Worlds Outside Solar System - फोटो : iStock

17 Worlds Outside Solar System: वैज्ञानिक सालों से दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश में लगे हुए हैं। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नासा की रिसर्च के मुताबिक, हमारे सौर मंडल के बाहर भी जीवन हो सकता है। इसके साथ ही रिसर्च में यह भी पता चला है कि सौर मंडल के बाहर 17 और ऐसी ही दुनिया हो सकती है। 



नासा का कहना है कि हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन की तलाश के लिए हाल की एक स्टडी में 17 एक्सोप्लैनेट की खोज हुई। इनमें बर्फीले गोले के नीचे तरल पानी के महासागर हो सकते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि हमारे सौरमंडल के बाहर दुनिया में भी पानी मिल सकता है, जो जीवन एक जरूरी घटक है। इसका मतलब यह है कि वहां भी जीवन की संभावना हो सकती है। 

 

Nasa Research revealed17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life Essential Ingredient
17 Worlds Outside Solar System - फोटो : अमर उजाला

नासा के वैज्ञानिकों ने इन खोजे गए ग्रहों पर मौजूद गाइजर का अध्ययन किया है। गाइजर का मतलब ऐसे जमीनी छेद जहां से पानी फव्वारे की तरह बाहर निकलता है। जब पानी के जमाव या पिघलने से बर्फीले समंदर की सतह के नीचे दबाव बनता है, तो ये फव्वारे की तरह बाहर आते हैं। कई बार यह कई सौ मीटर ऊंचे होते हैं। 
 

Nasa Research revealed17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life Essential Ingredient
17 Worlds Outside Solar System - फोटो : Twitter @astronomywriter

दुनियाभर के वैज्ञानिक सौर मंडल के बाहर मौजूद ग्रहों(एक्सोप्लैनेट्स) रहने लायक जगहों (हैबिटेबल जोन) की खोज कर रहे हैं। पानी के अंदर या जमीनी सतह पर यह जोन हो सकता है, लेकिन जीवन के लिए पानी सबसे अधिक जरूरी है। इन 17 ग्रहों पर पानी समंदर के रूप में मौजूद है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasa Research revealed17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life Essential Ingredient
17 Worlds Outside Solar System - फोटो : Pixabey

इस तरह के कई एक्सोप्लैनेट्स की सतह बहुत ठंडी है। इसकी वजह से वहां जमीनी सतह के नीचे पानी का समंदर है, तो वहीं कई पर बर्फीले समंदर हैं। हमारे बृहस्पति ग्रह का चांद यूरोपा और शनि ग्रह का चांद इन्सीलेडस इन दोनों चंद्रमाओं पर जमीनी सतह के नीचे समंदर मौजूद हैं। हालांकि, अपने पास ग्रहों के ग्रैविटेशनल खिंचाव और नजदीकी ग्रह की गर्मी से पिघलते भी हैं। 

Experiment Village: इस गांव में हर किसी को है भूलने की बीमारी, बिना पैसे के रहते हैं लोग
 

विज्ञापन
Nasa Research revealed17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life Essential Ingredient
17 Worlds Outside Solar System - फोटो : iStock

जमीनी सतह के नीचे स्थित समंदर से संभावना रहती है कि उनके भीतक जीवन होगा। इस तरह के जैविक कण जो जीवन की उत्पत्ति और उसे बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं। संमदर की निचली सतह पर हाइड्रोथर्मल वेंट्स रहते हैं, जहां इन जैविक कणों को ऊर्जा और पोषण मिलता है। 

Viral Video: यहां हवा में उड़ते दिखाई दिए हिरण! सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल, हैरत में पड़े लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed