फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   flying deer on camera viral video shared by us utah wildlife officials

Viral Video: यहां हवा में उड़ते दिखाई दिए हिरण! सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल, हैरत में पड़े लोग

Sun, 24 Dec 2023 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 05:07 PM IST
सार

एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी खींचा है। इसमें आप कुछ हिरणों को देख सकते हैं। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह फ्लाइंग डीयर हैं। मतलब हवा में उड़ने वाले हिरण।

विज्ञापन
flying deer on camera viral video shared by us utah wildlife officials
flying deer - फोटो : Facebook

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी खींचा है। इसमें आप कुछ हिरणों को देख सकते हैं। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह फ्लाइंग डीयर हैं। मतलब हवा में उड़ने वाले हिरण। दरअसल इन हिरणों को  हेलीकॉप्टर से लगी रस्सी से बांधा गया था।

विज्ञापन


यह वायरल वीडियो अमेरिका के उटाह का है। उटाह डिवीजन ऑफ वाइल्डलाइफ रिसोर्सेज (DWR) की तरफ से इस वीडियो को शेयर किया गया है। बायोलॉजिस्ट ने इन जानवरों को अलग-अलग जंगलों से पकड़ा है और इनमें जीपीएस कोलर्स लगाए हैं। ताकि अगर यह इस जगह को छोड़कर दूसरी जगह जाएं, तो उनके पैटर्न को समझा जा सके। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये सैंटा के उड़ने वाले हिरन नहीं हैं! हर साल ठंड के समय हमारे बायोलॉजिस्ट पूरे राज्य में करीब 1200 हिरणों को पकड़ते हैं और उन पर जीपीएस कॉलर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mysterious Place: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए


सभी को एक क्षेत्र में भी लाया जाता है, जहां उनको सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस जाने से पहले स्वास्थ्य की जांच की जाती है। यह महत्वपूर्ण कोशिश हमें हिरणों के माइग्रेशन पैटर्न की निगरानी करने और जानने में मदद करता है।



Aliens News: नासा के पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कहां रहते हैं एलियंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर से एक रस्सी बांधी गई जिसमें हिरण लटके हुए हैं। उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई हैं, ताकि वह डरे नहीं। इसके बाद हिरणों को जमीन पर उतार दिया जाता है। कुछ लोग इन पर जीपीएस लगाते दिख रहे हैं और उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है। इस पोस्ट को 20 दिसंबर को शेयर किया गया था. तब से इसे हजारों लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में इस पोस्ट को लोगों ने लाइक किया है और कमेंट्स किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed