Himba Tribe: दुनिया में कई जाति और समुदायों के लोग रहते हैं। इन सभी के अपने अलग-अलग रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। इनके नियम कानून भी बिल्कुल अलग होते हैं। यह आदिवासी प्रजातियां जंगलों में रहती हैं और अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां रहती हैं वहां इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकारें भी इन जनजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। यह अपनी परंपराओं का आज भी बचाकर रखे हैं।
Himba Tribe: दुनिया की अजीबोगरीब जनजाति, सिर्फ शादी के दिन नहाती हैं महिलाएं, जानिए इनकी अनोखी परंपराएं
नामीबिया में रहने वाली इस जनजाति की कुल आबादी करीब 50 हजार है। इस जनजाति में नहाने पर सख्त रोक है। इस जनजाति पर आधुनिक दुनिया का कोई असर नहीं पड़ा है। इन जनजाति का अधिकतर समय खेतों में बीतता है।
हिंबा जनजाति में बच्चों के पैदा होने पर काफी दिलचस्प परंपरा का पालन किया जाता है। इस जनजाति में जन्म की तिथि बच्चे के दुनिया में आने के बाद नहीं मानी जाती है बल्कि जब महिला बच्चे के बारे में सोचती है तब से ही बच्चे का जन्म मान लिया जाता है।
बताया जाता है कि महिलाओं को बच्चों से जुड़े गीत सुनने का सुझाव दिया जाता है। इसके बाद से वह पेड़ के नीच बैठकर बच्चों से संबंधित गीत सुनती हैं। इसके बाद वह गीत अपने साथी को भी गाकर सुनाती है। दोनों जब संबंध बनाते हैं तब भी वह इस गीत को गाते हैं। जब महिला गर्भवती हो जाती है, तो जनजाति की दूसरी महिलाओं को गीत सिखाती है। जब महिला गर्भवती होती है, तो उसको घेरकर सभी यह गीत गाते हैं। इंसान के आखिरी सांस तक उसको गीत सुनाया जाता है।
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर अशोक स्तम्भ का निशान नहीं छोड़ पाया प्रज्ञान रोवर, जानिए आखिर क्या वजह
नहाने पर है सख्त रोक
हिंबा जनजाति में नहाने पर सख्त रोक है। जनजाति की महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाती हैं। वह भी सिर्फ अपनी शादी के दिन। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपने कपड़े धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।
New Planet: वैज्ञानिकों ने खोजा अनोखा ग्रह, इस पर धरती से ज्यादा है लोहा, जानिए इसके बारे में रोचक बातें...