फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यों से भरा है ये प्राचीन मंदिर, यहां की जाती थीं भविष्यवाणियां, दुनियाभर में था प्रसिद्ध

Wed, 17 Jan 2024 05:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
mystery temple of apollo biggest center of prophecy mystery temple of apollo of greece
mystery temple of apollo - फोटो : iStock

रहस्यमयी मंदिर: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें और मंदिर हैं। इनमें सेंट्रल ग्रीस के डेल्फी में स्थित अपोलो का प्राचीन मंदिर शामिल है। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और भविष्यवाणी के केंद्रो में शामिल था। यहां पर पूरी दुनिया से लोग अपना भविष्य जानने के लिए आते थे। यह मंदिर कभी बेहद भव्य था, लेकिन खंडहर होने के बावजूद इसके रहस्य बरकरार हैं। इस ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। 

किस देवता का था यह मंदिर? 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूनानी देवता अपोलो को यह मंदिर समर्पित था। इनको तीरंदाजी, भविष्यवाणी, कला, उपचार, प्रकाश और संगीत का देवता माना जाता है। अपोलोनियन के नाम से भी इस मंदिर को जाना जाता है। इसमें अपोलो का दैवज्ञ है, जहां पुजारिन पाइथिया भविष्यवाणियां करती थीं। यूनानी लोग डेल्फी को दुनिया का केंद्र मानते थे। दुनिया के लोग पाइथिया के जरिए अपना भविष्य जानने के लिए आते थे। 
 
mystery temple of apollo biggest center of prophecy mystery temple of apollo of greece
mystery temple of apollo - फोटो : iStock
कब हुआ था मंदिर का निर्माण

रिपोर्ट के मुताबिक, अपोलो का मंदिर काफी समृद्ध रहा। यह माउंट पारनासस की ढलान पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण करीब 650 ईसा पूर्व किया गया था।
mystery temple of apollo biggest center of prophecy mystery temple of apollo of greece
mystery temple of apollo - फोटो : iStock

आर्किटेक्ट ट्रोफोनियोस और अगामेडेस द्वारा मंदिर का निर्माण किया गया था। पैरियन संगमरमर से बना यह मंदिर डोरिक शैली का है। अपोलो का पवित्र मंदिर बनने से पहले यहां पर धरती की देवी गैया की पूजा की जाती थी। 

सिगिरिया रॉक किला: श्रीलंका में यहां पर है रावण का महल! देखकर हैरान हो जाते हैं लोग, जाने के लिए लगी थी लिफ्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mystery temple of apollo biggest center of prophecy mystery temple of apollo of greece
mystery temple of apollo - फोटो : iStock

भूख से तड़प रही इस देश की जनता, हेलीकॉप्टर से ऑफिस जाता था प्रधानमंत्री, रहता है छह हजार करोड़ के बंगले में

भविष्यवाणियों की वजह से अपोलो मंदिर दुनिया में प्रसिद्ध हुआ। अपोलो की पुजारिन पाइथिया यह भविष्यवाणियां की थीं।

विज्ञापन
mystery temple of apollo biggest center of prophecy mystery temple of apollo of greece
mystery temple of apollo - फोटो : iStock

बताया जाता है कि पाइथिया की भविष्यवाणियां बिल्कुल सटीक होती थीं और कभी गलत नहीं साबित हुईं। दरअसल, पाइथिया दैवीय और नश्वर दुनिया के बीच माध्यम का काम करती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed