फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गुफा में छुपा है महाभारत का ऐसा रहस्य, जिसके बारे में कोई भी नहीं जानता

Wed, 06 May 2020 10:01 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 06 May 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Mystery of Vyas Cave mana village in Uttarakhand the Last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : Social media

धरती पर प्राचीन काल की ऐसी बहुत सारी गुफाएं या जगहें हैं, जहां कुछ न कुछ रहस्य जरूर छुपे हुए हैं। आज हम आपको महाभारत काल की एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक ऐसा रहस्य छुपा हुआ है, जिसके बारे में कोई भी नहीं जानता और माना जाता है कि उस रहस्य को चाहकर भी कोई इंसान जान नहीं सकता। ये रहस्यमय गुफा उत्तराखंड के माणा गांव में है। इस गांव को 'हिंदुस्तान का आखिरी गांव' या 'उत्तराखंड का आखिरी गांव' कहा जाता है। 

Mystery of Vyas Cave mana village in Uttarakhand the Last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : Social media

रहस्यों से भरी इस गुफा को 'व्यास गुफा' के नाम से जाना जाता है। वैसे तो यह एक छोटी सी गुफा है, लेकिन इसके बारे में कहा जाता है कि हजारों साल पहले महर्षि वेद व्यास ने इसी गुफा में रहकर वेदों और पुराणों का संकलन किया था। मान्यता यह भी है कि इसी गुफा में वेद व्यास ने भगवान गणेश की सहायता से महाकाव्य महाभारत की रचना की थी। 

Mystery of Vyas Cave mana village in Uttarakhand the Last indian village
व्यास गुफा में बैठा एक साधु - फोटो : Social media

वेद व्यास गुफा अपनी अनोखी छत को लेकर भी देशभर में चर्चित है। इस छत को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे बहुत से पन्नों को एक के ऊपर एक रखा हुआ है। इसी छत को लेकर एक रहस्यमय धारणा है। कहा जाता है कि ये महाभारत की कहानी का वो हिस्सा है, जिसके बारे में महर्षि वेद व्यास और भगवान गणेश के अलावा और कोई नहीं जानता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery of Vyas Cave mana village in Uttarakhand the Last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : Social media

मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास ने भगवान गणेश से महाभारत के वो पन्ने लिखवाए तो थे, लेकिन उसे उस महाकाव्य में शामिल नहीं किया और उन्होंने उन पन्नों को अपनी शक्ति से पत्थर में बदल दिया। आज दुनिया पत्थर के इन रहस्यमय पन्नों को 'व्यास पोथी' के नाम से जानती है। 

विज्ञापन
Mystery of Vyas Cave mana village in Uttarakhand the Last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : Social media

अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर वो कौन सा राज था, जिसे वेद व्यास दुनिया को बताना नहीं चाहते थे। खैर महाभारत का ये 'खोया अध्याय' सच है या कोई कहानी, इसके बारे में तो कोई नहीं जानता, लेकिन पहली नजर में तो व्यास गुफा की छत ऐसी ही लगती है, जैसे उसपर कोई विशालकाय पुस्तक रखी हुई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed