Zombie Deer Disease: अमेरिका में लोगों के बीच जॉम्बी डियर बीमारी का डर पैदा हो गया है। दावा किया गया है कि इस बीमारी से अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है। जॉम्बी डियर बीमारी को प्रियन बीमारी के नाम से भी जानते हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है। जर्नल न्यूरोलॉजी में इसी महीने की शुरुआत में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया था। इसके मुताबिक, अमेरिका में क्रुत्जफेल्ट-जैकब रोग (सीजेडी) नामक मस्तिष्क विकार की वजह से होने वाली कुछ मौतें वास्तव में प्रियन बीमारी से संबंधित हो सकती हैं। इससे आमतौर जानवर प्रभावित होते हैं।
Zombie: इंसानों में फैल रही जॉम्बी डियर बीमारी? अमेरिका में दिमाग खाने वाले वायरस से दो की मौत, दहशत में लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीसी और शोधकर्ताओं ने किया अलग-अलग दावा
सीडीसी ने कहा कि इस बीमारी से लोगों के पीड़ित होने का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन चेतावनी दी गई है कि कुछ अध्ययनों से पता चला है कि बंदरों जैसे कुछ गैर-मानव प्राइमेट्स के लिए खतरा है, जो सीडब्ल्यूडी-संक्रमित जानवरों का मांस खाते हैं या संपर्क में आते हैं।
हालांकि नए शोध के लेखकों ने तर्क दिया है कि उनके निष्कर्षों के आधार पर सीजेडी का क्रॉस-प्रजाति संचरण हो सकता है और इन मामलों में सीडब्ल्यूडी को निश्चित रूप से खारिज नहीं किया जा सकता है।
Sentinel Island: दुनिया से क्यों डरती है भारत के सेंटिनल द्वीप की रहस्यमयी जनजाति? जानिए आखिर क्या है रहस्य
उन्होंने आगे लिखा है, रोगी के इतिहास में उसके सामाजिक समूह में एक समान मामला भी शामिल है और सीडब्ल्यूडी के एक संभावित पशु से मानव संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि इन मामलों में सीडब्ल्यूडी को खारिज करना संभव नहीं है।
Kohinoor Diamond: कहां से आया कोहिनूर हीरा? क्यों कहा जाता है शापित, वैज्ञानिकों ने खोला रत्नों का रहस्य
शोधकर्ता ने यह भी कहा, हालांकि कारण अप्रमाणित है। इसलिए, हमारी टीम सीडब्ल्यूडी-संक्रमित हिरण के सेवन के संभावित जोखिमों और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए इसके प्रभावों की आगे की जांच की जरूरत पर जोर देती है।
Ajab-Gajab: महिला ने किया हैरान करने वाला दावा, साथ ले गए एलियंस, मेरा डीएनए लिया और...