बरमूडा ट्राएंगल का नाम सुनते ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं कि आखिर क्यों इस इलाके में आते ही समुद्री जहाज अचानक गायब हो जाते हैं। यहां तक कि आसमान में उड़ रहे जहाज भी इसके प्रकोप से नहीं बच पाते। अब तक तो हम जानते थे कि दुनिया में सिर्फ एक ही बरमूडा ट्राएंगल है, लेकिन जापान का एक समुद्री इलाका भी अब बरमूडा ट्राएंगल के नाम से जाना जाने लगा है। इसकी वजह है यहां सालों से गायब हो रहे जहाज, जिसका आजतक कोई सुराग नहीं मिला।
2 of 5
Dragon Triangle
- फोटो : Facebook
बरमूडा ट्राएंगल जैसे रहस्यमयी समुद्री इलाके के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन जापान का ये समुद्री इलाका भी बहुत खतरनाक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरमूडा ट्राएंगल की तरह यहां भी अब तक 10 से ज्यादा समुद्री जहाज गायब हो चुके हैं। साल 2012 में भी चीन से जापान जा रहा एक जहाज इस इलाके में आते ही अचानक गायब हो गया था। इस जहाज में 19 क्रू मेंबर्स सवार थे, लेकिन आज तक न तो उनका कोई पता चला और ना ही जहाज के मलबे के बारे में ही कोई जानकारी हाथ लगी।
3 of 5
Dragon Triangle
- फोटो : Facebook
जापान का यह इलाका 'डेविल सी' के नाम से जाना जाता है। हाल ही में चीन के एक प्रोफेसर और पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के एक्सपर्ट जुनिची याओई ने इस रहस्यमयी इलाके के बारे में एक चौंकाने वाला इंटरव्यू दिया था। उन्होंने डेविल सी के ऊपर एक डॉक्यमेंट्री भी जारी की है। उनका कहना है कि डेविल सी धरती का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि डेविल सी का ये इलाका भी बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही त्रिकोणीय है। यही कारण है कि इसे दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल कहा जाने लगा है।
4 of 5
Dragon Triangle
- फोटो : Facebook
इस समुद्री क्षेत्र में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं की वजह से जापान सरकार ने इस पूरे समुद्री क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित किया है। इस इलाके को लोग ड्रैगन ट्राएंगल के नाम से भी जानते हैं। उनका मानना है कि यहां जिस तरह से रहस्यमयी घटनाएं घट रही हैं, हो न हो यहां जरूर किसी समुद्री ड्रैगन का हाथ है।
5 of 5
Devil's Sea
- फोटो : Facebook
इस समुद्री क्षेत्र में घट रही घटनाएं सालों से जारी हैं। साल 1955 में जापान के 9 युद्धक विमान, जिसमें कुछ मालवाहक जहाज भी थे, अचानक इस इलाके से गायब हो गए थे। बाद में इन जहाजों का पता लगाने के लिए जापान ने अपना एक विशेष जहाज भी भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वो जहाज भी रहस्यमयी तरीके से इस इलाके से गायब हो गया था। इन्हीं घटनाओं के बाद से इस इलाके को प्रतिबंधित कर दिया गया और इसे ड्रैगन ट्राएंगल और डेविल सी नाम दिया गया।