{"_id":"64d9d2e992403d00f1020069","slug":"mysterious-tomb-of-first-emperor-of-china-archeologists-why-historians-also-scared-to-open-2023-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Tomb: चीन के पहले सम्राट के मकबरे में छिपे हैं कई रहस्य, जानिए खोलने से क्यों डरते हैं पुरातत्वविद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Tomb: चीन के पहले सम्राट के मकबरे में छिपे हैं कई रहस्य, जानिए खोलने से क्यों डरते हैं पुरातत्वविद
China Mysterious Tomb: चीन का एक मकबरा कई सालों से पूरी दुनिया के इतिहासकारों के लिए रहस्य है। यह मकबरा चीन के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग का है, जिसके रहस्य को खोलने से पुरातत्वविद् डर रहे हैं। इसके कई हिस्सों की खोज की जा चुकी है, लेकिन संभावित खतरों की वजह से मकबरे को पुरातत्वविदों ने छुआ तक नहीं है। इसकी वजह से चीन के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग का मकबरा अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। मकबरे में इतने राज दफन हैं कि पुरातत्वविद् इसको खोलने से डर रहे हैं।
बताया जाता है कि प्राचीन चीनी इतिहासकार सिमा कियान ने सम्राट की मौत के करीब 100 साल बाद एक लेख में मकबरे में छिपे एक खतरनाक जाल के बारे में जिक्र किया था। चीन के पहले सम्राट का मकबरा आज भी दुनिया के लिए एक बड़ा रहस्य है। आइए जानते हैं कि इस रहस्यमयी मकबरे के बारे में...
2 of 5
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China
- फोटो : Pixabay
कारीगरों को मिला था यह आदेश
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पहले सम्राट के मकबरे को बनाने वाले कारीगरों को तीर और कमान बनाने का आदेश दिया था। यह इसलिए कहा गया था कि मकबरे में कोई आता है, तो उस पर तुरंत हमला किया जा सके।
3 of 5
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China
- फोटो : Pixabay
इस मकबरे में कई रहस्य हैं, जिसकी वजह से इसके अंदर किसी को आने की इजाजत नहीं थी। इसके साथ ही मकबरे में पारे की एक प्रणाली तैयारी की गई है, जो फैलती रहती है।
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China
- फोटो : Pixabay
कैसे हुई थी खोज?
किसानों के एक समूह ने साल 1947 में चीन के शानक्सी प्रांत में इस अनोखे मकबरे की खोज की थी। इस खोज से दुनिया हैरान हो गई थी। किसानों का समूह एक खेत में खुदाई कर रहा था, तभी उन्हें मिट्टी की मानव आकृति के टुकड़े मिले। यह सिर्फ रहस्यमयी खोज की शुरुआत थी। पुरातात्विक खुदाई से जानकारी सामने आई कियह इलाका हजारों टेराकोटा मॉडलों से भरे कई गड्ढों के ऊपर मौजूद है।
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China
- फोटो : Twitter@LoveFunLiam
सैकड़ों से साल है रहस्य
यह आकृतियां सैनिकों, युद्ध के घोड़ों, अधिकारियों और अलग-अलग जानवरों को दर्शाने के लिए बनाई गई हैं। अब यह टेराकोटा सेना का हिस्सा है। मिट्टी की इस सेना का उद्देश्य 221 से 210 ईसा पूर्व तक शासन करने वाले क्विन राजवंश के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग के मकबरे की रक्षा करना है। इस मकबरे का रहस्य करीब दो हजार साल से बरकरार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।