फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: 14 सितंबर को श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच 'नॉकआउट' मैच, हारने वाली टीम का सफर होगा खत्म, देखें समीकरण

Wed, 13 Sep 2023 11:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Sep 2023 11:00 AM IST
सार

श्रीलंका पर जीत के बाद सुपर फोर के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का नेट रन रेट भी शानदार है। भारत का नेट रन रेट +2.690 है। रोहित शर्मा की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 Final Equation: Sri Lanka vs Pakistan Knockout match on September 14, losing team journey ends
एशिया कप सुपर फोर राउंड का पॉइंट्स टेबल - फोटो : अमर उजाला
भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के सुपर फोर मुकाबले में 41 रन की जीत हासिल की। इस जीत की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। पाकिस्तान के बाद श्रीलंका पर जीत के बाद अब भारत 15 सितंबर को सुपर फोर राउंड का अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया की जीत ने बांग्लादेश का सफर खत्म कर दिया। भारत के खिलाफ 15 सितंबर का मैच औपचारिकता मात्र है। इतना ही नहीं फाइनल के लिए दूसरी टीम को लेकर कड़ी टक्कर है। एक स्थान के लिए दो टीमों के बीच जंग है।
Asia Cup 2023 Final Equation: Sri Lanka vs Pakistan Knockout match on September 14, losing team journey ends
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर फोर राउंड का पॉइंट्स टेबल
श्रीलंका पर जीत के बाद सुपर फोर के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का नेट रन रेट भी शानदार है। भारत का नेट रन रेट +2.690 है। रोहित शर्मा की टीम तो फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन अन्य एक स्थान के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच जंग है। श्रीलंका की टीम अगर भारत को हरा देती तो फिर पाकिस्तान का रास्ता मुश्किल हो जाता। हालांकि, अब बाबर एंड कंपनी ने राहत की सांस ली होगी। श्रीलंका की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.200 है। वहीं, पाकिस्तान दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान श्रीलंका से पीछे है। 
Asia Cup 2023 Final Equation: Sri Lanka vs Pakistan Knockout match on September 14, losing team journey ends
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच नॉकआउट मुकाबला
बाबर की टीम का नेट रन रेट -1.892 है। इन दोनों टीमों को अपना तीसरा मैच आपस में खेलना है। 14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही भिड़ेंगी। इस मैच से दूसरी फाइनलिस्ट टीम तय हो जाएगी। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाला मुकाबला एक नॉकआउट मैच होगा। हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो जाएगा। जीतने वाली टीम चार अंक लेकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। बारिश होने और मैच रद्द होने पर श्रीलंकाई टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में पाकिस्तानी फैंस उस दिन बारिश न होने की दुआ कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2023 Final Equation: Sri Lanka vs Pakistan Knockout match on September 14, losing team journey ends
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल?
ग्रुप राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच धुल गया था। वहीं, सुपर फोर राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से करारी शिकस्त दी थी। अब फाइनल में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो सकती है। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इस मैच के लिए 18 सितंबर को रिजर्ड डे भी रखा गया है। विश्व कप से पहले तैयारियों के लिए इस टूर्नामेंट को अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा सात बार (वनडे-टी20) एशिया कप जीता है। वहीं, श्रीलंका ने छह बार (वनडे-टी20) और पाकिस्तान ने दो बार यह खिताब जीता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed