फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: दुनिया की इन पांच जगहों पर इंसानों को जाने की नहीं है इजाजत, भारत में भी है एक, जानिए क्या है वजह

Sun, 13 Aug 2023 11:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Ajab-Gajab: interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why
interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go - फोटो : Pixabay

Ajab-Gajab: दुनिया में बेहद कम लोग होंगे, जिन्हें घूमने का शौक नहीं होगा। लोगों की चाहत होती है कि वह धरती की हर जगह पर जाएं। लोग खूबसूरत समुद्री तट, भूतिहा जगह और रहस्यमयी जगहों पर भी जाना चाहते हैं। दुनियाभर में घूमने-फिरने की खूबसूरत जगहों के बारे में सभी लोगों ने सुना होगा और जानते होंगे। लेकिन क्या आप कुछ जगहों के बारे में जानते हैं, जहां पर पर्यटकों के जाने पर पाबंदी है। इनमें से एक स्थान भारत में भी स्थित है। आज हम आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं...



एरिया-51

अमेरिका के नवादा में रेगिस्तान के बीच स्थित एरिया-51 एक खुफिया जगह है। इस जगह के बारे में तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। एरिया-51 में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यहां पर हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियन को कैद रखा है। 
 

Ajab-Gajab: interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why
interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go - फोटो : iStock

बताया जाता है कि यहां अमेरिका एलियन पर प्रयोग कर रहा है। इस जगह के बारे में अमेरिका के लोगों को भी नहीं पता था, लेकिन साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पहली बार दुनिया को एरिया-51 के बारे में बताया। एरिया 51 को आधिकारिक तौर पर मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयरफोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। लेकिन अमेरिकी वायुसेना की इस टेस्टिंग साइट को रहस्यमयी माना जाता है जिसकी हमेशा चर्चा होती है।

 

Ajab-Gajab: interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why
interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go - फोटो : iStock

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट

नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट स्थित है। यह स्थान भविष्य में दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए पौधों के बीजों को संरक्षित करने का एक वैश्विक भंडार है। इसका उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। यहां पर आम लोगों के जाने की अनुमति नहीं है। 

Ajab-Gajab: भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए चाहिए पासपोर्ट और वीजा, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab-Gajab: interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why
interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go - फोटो : Twitter/@1realwaakye

सेंटिनल द्वीप

भारत के उत्तर सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों के जाने की सख्त मनाही है। अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर निग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैं। इनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है और यह पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं। उत्तरी सेंटिनल द्वीप सेंटिनली जनजाति की मूल जनजाति का घर है। यह स्थान एक संरक्षित क्षेत्र है। जनजाति की जीवनशैली और बाहरी लोगों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए यहां पर बाहरी लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। 

Video Viral: पति ने दिया धोखा तो बीवी ने काला जादू कर बना डाला गाय, वायरल होने लगा वीडियो
 

विज्ञापन
Ajab-Gajab: interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why
interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go - फोटो : iStock

चेर्नोबिल

वर्तमान समय में यूक्रेन एक युद्ध क्षेत्र बना है और ऐसे में दूसरे देशों के लोग यहां नहीं जा रहे हैं। लेकिन यूक्रेन का चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र 1986 की परमाणु आपदा की जगह होने की वजह से धरती की सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध जगहों में से एक है। लंबे समय तक विकिरण की वजह से यहां के सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। 

Asteroid News: धरती की तरफ तूफानी रफ्तार से आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावानी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed