विश्व भर में ऐसी कई महान कलाकृतियां हैं, जो अपने विचित्र कारणों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन्हें देखने के बाद जेहन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि आखिर इनका निर्माण कैसे किया गया होगा? उस दौरान जब किसी प्रकार की उत्तम तकनीक का विकास नहीं हुआ था, तो भारी भरकम पत्थरों की मदद से इन्हें कैसे बनाया गया? इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं स्टोनहेंज के बारे में। ये जगह इंग्लैंड में स्थित है। ये स्थान इंग्लैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। कई देशों से पर्यटक स्टोन हेंज के अद्भुत पत्थरों को देखने के लिए आते हैं। स्टोनहेंज के इन चट्टानों के पीछे एक रहस्यमयी इतिहास छिपा हुआ है, जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम इंग्लैंड में स्थित स्टोनहेंज के इन पत्थरों के बारे में जानेंगे, जिनका संबंध एलियंस के साथ जोड़कर देखा जाता है।
आज का रहस्य: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे है इंग्लैंड का ये स्टोनहेंज, एलियंस के साथ जोड़ा जाता है संबंध
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन