फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: एक छोटे से छेद में समा जाती है आधी नदी, जानिए ऐसी ही रहस्यमयी घटनाएं

Sat, 06 Nov 2021 11:10 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
mysterious river half the river gets absorbed in a small hole
रहस्यमय नदी - फोटो : istock

अजब-गजब: दुनिया बहुत से रहस्यों से भरी पड़ी है। मानव को हमेशा से ही इनके बारें में जानने और इनको सुलझाने की कोशिश रही है। इसकी वजह से वैज्ञानिकों ने बहुत से रहस्यों से पर्दा हटा दिया है तो वहीं अब भी बहुत से रहस्य अनसुलझे ही हैं। इन रहस्यों को वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कई कोशिश भी की, लेकिन आज तक ये अनसुलझी गुत्थी ही बनी हुई है। ऐसी ही एक जगह है, जहां एक छोटे छेद में आधी नदी समा जाती है, लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर नदी का इतना पानी कहां चला जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कई रहस्यमयी घटनाओं के बारे में



अमेरिका का एक झरना रहस्यमय है जहां बने एक छेद को "द डेविल्स केटल" नाम से जाना जाता है। इस छेद में नदी का आधा पानी चला जाता है, लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक यह पता लगा पाया कि यह पानी आखिर कहां चला जाता है। अमेरिका में 'सुपीरियर लेक' के उत्तरी किनारे पर मिनेसोता में जज सीआर मैगनेसी पार्क है। यह झरना बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही रहस्य से भी भरा हुआ है।  इस अद्भुत झरने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

ब्रुल नदी का पानी इस झरने का मुख्य स्तोत्र है। जंगल में झरने का पानी घुमावदार, सकरीली पहाड़ी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है और ऊंचाई से गिरते हूए झरने का पानी छेद में समाने के बाद आखिर कहां जाता है? यह आज तक पता नहीं चला है। इसका पता लगाने की कई कोशिश, लेकिन अभी तक यह अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।

mysterious river half the river gets absorbed in a small hole
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

घोस्ट टाउन

चिली में एक  6 इंच का नर कंकाल मिला था। यह चिली में घोस्ट टाउन से मशहूर एक जगह पर पाया गया था। इस नरकंकाल में दांत पाए गए जो पत्थर जैसे मजबूत थे। बहुत शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि मिला कंकाल इंसान का ही था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने छोटे इंसान के दांत कैसे हो सकते हैं। इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। 
mysterious river half the river gets absorbed in a small hole
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

गायब हो गए प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हेराल्ड होल्ड आखिरी बार चेवियट बीच पर नजर आए थे। उस समय वह वहां पर तैराकी कर रहे थे, लेकिन उसके बाद वह वहां गायब हो गए। ऑस्ट्रेलिया के 22 महीने तक प्रधानमंत्री रहे हेराल्ड होल्ड की बहुत तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं तल पाया। आज भी रहस्य है कि वह कहां गायब हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious river half the river gets absorbed in a small hole
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

बरमूडा ट्रायंगल

बरमूडा ट्रायंगल बीते 100 सालों से रहस्य का विषय बना है। कई रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज का पता नहीं लगा पाए। बीते लंबे समय से न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हो चुके हैं। यह जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। 
विज्ञापन
mysterious river half the river gets absorbed in a small hole
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

डरावनी गुड़ियों का आइलैंड

मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच 'ला इस्ला डे ला म्यूनेकस' पर स्थित है यह रहस्यमय जगह। यहां आपको कई डरावनी गुड़ियों को पेड़ों पर लटका हुआ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्जनों की संख्या में यहां की गुड़ियां एक दूसरे से बात करती हैं। वह आंखें घुमाती हैं और एक दूसरे से इशारों में ही बातचीत करती हैं। यह जगह काफी डरावनी है। अक्सर यहां पर घूमने के लिए लोगों को टूर गाइड ले जाने की सलाह दी जाती है। उन्हें अकेले इस जगह पर घूमने की इजाजत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed