BS 6 आने के बाद से भारत में 2 व्हीलर्स गाड़ियों के मूल्य में वृद्धि आई है। ऐसे में देश की एक बड़ी मिडिल क्लास आबादी के लिए मोटरसाइकिल को खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। वहीं किस्तों पर भी बाइक को खरीदना एक महंगा सौदा पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने एक खास स्कीम निकाली है, जिससे बाइक लेना काफी आसान हो गया है। एसबीआई की इस खास योजना का नाम 'SBI Easy Ride' है। इसके अंतर्गत आप बिना बैंक ब्रांच विजिट किए लोन को ले सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप 3 लाख रुपये तक का 2 व्हीलर लोन आसानी से ले सकते हैं। इसका मैक्सिमम ड्यूरेशन 4 वर्ष है। इस लोन पर आपको 10.5% प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज दर देनी होगी। वहीं बात अगर मिनिमम लोन अमाउंट की करें, तो उसे 20,000 हजार रुपये तय किया गया है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
काम की बात: SBI के इस खास लोन पर बाइक लेना हुआ आसान, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन