फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   baby born airplane in mid air how is citizenship and nationality defined here what is rules

Ajab-Gajab: उड़ते हवाई जहाज में पैदा हुआ बच्चा तो क्या होगा? जानिए किस देश की मिलेगी नागरिकता

Sat, 13 Jul 2024 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

अगर ऐसे में कोई महिला भारत से ब्रिटेन जाते वक्त विमान में बच्चे को जन्म देती है, तो सवाल है कि आखिर उस बच्चे का जन्मस्थान और नागरिकता कहां की होगी?

विज्ञापन
baby born airplane in mid air how is citizenship and nationality defined here what is rules
उड़ते हवाई जहाज में पैदा हुआ बच्चा तो क्या होगा? - फोटो : Istock

विस्तार

Ajab Gajab: दुनिया में कई ऐसे कानून और नियम हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी होती है। आज हम आपको एक ऐसे नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। अगर किसी का जन्म आसमान में उड़ते अंतरराष्ट्रीय विमान में हो जाता है, तो उस बच्चे का जन्मस्थान और उसकी नागरिकता कहां की होगी? इसके लिए सभी देशों के अलग नियम हैं। भारत में सात महीने या उससे अधिक की गर्भवती महिलाओं के हवाई यात्रा पर रोक है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में वह हवाई यात्रा कर सकती है। 

विज्ञापन


अगर ऐसे में कोई महिला भारत से ब्रिटेन जाते वक्त विमान में बच्चे को जन्म देती है, तो सवाल है कि आखिर उस बच्चे का जन्मस्थान और नागरिकता कहां की होगी? ऐसे मामले में यह देखा जाएगा कि बच्चे का जन्म किस समय हिआ है और उस दौरान विमान किस देश की सीमा में उड़ रहा था। विमान जिस देश में उतरता है, उस देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी से जन्म प्रमाण से संबंधित दस्तावेज ले सकते हैं। इसके साथ ही बच्चे के पास अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता प्राप्त करने का भी अधिकार होता है। 
विज्ञापन


क्या है भारतीय कानून

उदाहरण के लिए अगर बाग्लादेश से अमेरिका जाने वाला विमान भारतीय सीमा से होकर गया है और इस विमान में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, तो बच्चे का जन्मस्थान भारत को माना जाएगा और वह यहां की नागरिकता प्राप्त कर सकता है। इसके अवाला बच्चे को अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता और भारत की भी नागरिकता दोनों मिल सकती है। हालांकि, भारत में दो देशों की नागरिका पर रोक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Earthquake: पाताल लोग में हलचल ने मचाया हड़कंप, तीन दिन में दो गहरे भूकंप क्या दे रहे हैं बड़ी आपदा का इशारा?

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स का आया बयान, पृथ्वी पर वापस लौटने को लेकर कही ये बड़ी बात

पहले हो चुकी है ऐसी घटना

अमेरिका में पहले ऐसा मामला सामने आ चुका है। एक हवाई जहाज नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से अमेरिका जा रहा था और इस दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उस समय विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था। प्लैन के लैंडिग करने के बाद मां और बच्ची को अमेरिका के एक अस्ताल में भर्ती कराया गया। महिला ने अमेरिका की सीमा में बच्ची को जन्म दिया था। इसके कारण बच्ची को नीदरलैंड और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता मिल गई। हालांकि, उड़ते विमान में जन्म लेने वाले बच्चों की नागिरकता को लेकर सभी देशों में नियम अलग-अलग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed