दुनियाभर में एलियंस को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रहती है। इसके अलावा एलियन के बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन अभी तक ब्रह्मांड में उनके अस्तित्व को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। दुनियाभर में लोगों ने कई बार यूएफओ और एलियंस को देखने के दावे किए हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक ऐसा अजीबोगरीब जीव मिला है जिसने बायोलॉजिस्ट, एकेडमिक और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मिला यह जीव एलियन की तरह दिखता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी में एक शख्स ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पर एक रहस्यमयी जीव को देखा जिसके बाद वह हैरत में पड़ गया। दरअसल सड़क पर नजर आने वाला यह जीव एलियन की तरह दिख रहा था। अब इस जीव के बारे में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
2 of 5
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव
- फोटो : instagram/ _harryhayes
सिडनी में अभी हाल ही में भारी बारिश हुई जिसके बाद सड़क पर यह अजीबोगरीब जीव पाया गया है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि यह जीव शहर के मध्य इलाके में मिला है। शख्स ने कहा है कि हो सकता है कि यह भ्रूण हो, लेकिन यह भी हो सकता है कि एलियन हो। अब इस जीव को लेकर बहस छिड़ गई है।
3 of 5
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव
- फोटो : instagram/ _harryhayes
हैरी हायस नाम के शख्स ने इस अजीबोगरीब दिखने वाले जीव का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि इस जीव को लकड़ी से छेड़ा गया, लेकिन इसमें कोई हरकत नहीं हुई।
4 of 5
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सोशल मीडिया पर लोग इस अजीबोगरीब जीव को एलियन बता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने शख्सियत लील अहेनकान ने इस अनोखे जीव की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसके बाद यह वायरल हो गया है। कई यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वहीं एक यूजर का कहना है कि यह मछली का भ्रूण हो सकता है या कोई दूसरा जीव।
5 of 5
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस अजीबोगरीब दिखने वाले जीव को देखकर जीव विज्ञानी हैरत में पड़ गए हैं। बायोलॉजिस्ट ऐली एलिसा ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया है और लोगों से इसकी पहचान करने में मदद मांगी है। उन्होंने लोगों से पूछा है कि यह क्या है? मैंने सोचा कि यह किसी जीव का भ्रूण है, लेकिन इसका कोई आधार नहीं है। सिडनी यूनिवर्सिटी और न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के शिक्षाविद भी इसकी पहचान करने में असमर्थ हैं।