फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: सिडनी में मिला ये रहस्यमयी जीव, एलियन होने का किया जा रहा है दावा

Fri, 04 Mar 2022 12:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Alien News Hindi Mysterious Creature Like Alien Found in Sydney Know All About It
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : instagram/flex.mami/_harryhayes

दुनियाभर में एलियंस को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रहती है। इसके अलावा एलियन के बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन अभी तक ब्रह्मांड में उनके अस्तित्व को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। दुनियाभर में लोगों ने कई बार यूएफओ और एलियंस को देखने के दावे किए हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक ऐसा अजीबोगरीब जीव मिला है जिसने बायोलॉजिस्ट, एकेडमिक और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मिला यह जीव एलियन की तरह दिखता है। 



एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी में एक शख्स ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पर एक रहस्यमयी जीव को देखा जिसके बाद वह हैरत में पड़ गया। दरअसल सड़क पर नजर आने वाला यह जीव एलियन की तरह दिख रहा था। अब इस जीव के बारे में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? 

Alien News Hindi Mysterious Creature Like Alien Found in Sydney Know All About It
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : instagram/ _harryhayes

सिडनी में अभी हाल ही में भारी बारिश हुई जिसके बाद सड़क पर यह अजीबोगरीब जीव पाया गया है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि यह जीव शहर के मध्य इलाके में मिला है। शख्स ने कहा है कि हो सकता है कि यह भ्रूण हो, लेकिन यह भी हो सकता है कि एलियन हो। अब इस जीव को लेकर बहस छिड़ गई है। 

Alien News Hindi Mysterious Creature Like Alien Found in Sydney Know All About It
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : instagram/ _harryhayes


हैरी हायस नाम के शख्स ने इस अजीबोगरीब दिखने वाले जीव का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि इस जीव को लकड़ी से छेड़ा गया, लेकिन इसमें कोई हरकत नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien News Hindi Mysterious Creature Like Alien Found in Sydney Know All About It
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर लोग इस अजीबोगरीब जीव को एलियन बता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने शख्सियत लील अहेनकान ने इस अनोखे जीव की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसके बाद यह वायरल हो गया है। कई यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वहीं एक यूजर का कहना है कि यह मछली का भ्रूण हो सकता है या कोई दूसरा जीव। 

विज्ञापन
Alien News Hindi Mysterious Creature Like Alien Found in Sydney Know All About It
सिडनी में मिला रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay


इस अजीबोगरीब दिखने वाले जीव को देखकर जीव विज्ञानी हैरत में पड़ गए हैं।  बायोलॉजिस्ट ऐली एलिसा ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया है और लोगों से इसकी पहचान करने में मदद मांगी है। उन्होंने लोगों से पूछा है कि यह क्या है? मैंने सोचा कि यह किसी जीव का भ्रूण है, लेकिन इसका कोई आधार नहीं है। सिडनी यूनिवर्सिटी और न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के शिक्षाविद भी इसकी पहचान करने में असमर्थ हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed