एलियंस को लेकर दुनिया में कई तरह के दावे किए जाते हैं। अक्सर लोग यूएफओ के देखने का दावा करते हैं जिसके बाद सभी के मन के सवाल खड़ा होता है कि आखिर एलियंस कहां पर रहते हैं। इनका ठिकाना कहां है, क्योंकि अभी तक वैज्ञानिक भी यह नहीं पता लगा पाए हैं कि आखिर एलियंस की दुनिया कहां है। अब इस बीच एलियंस की दुनिया को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है।
अजब-गजब: मिल गया एलियन की दुनिया में जाने का गुप्त दरवाजा! जानिए रहस्यमयी गुफा के बारे में सभी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर लेने वाले शख्स का दावा है कि यह दरवाजा अंटार्कटिका में बर्फ के बीच है। यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में यह दरवाजा साफ नजर आ रहा है। इसमें बर्फ और चट्टानों के बीच एक गुफा का दरवाजा दिख रहा है। इस दरवाजे के बारे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस दरवाजे का क्या रहस्य है?
वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि यह एलियंस की दुनिया के गुप्त रास्ते का दरवाजा हो सकता है जबिक कुछ लोगों का कहना है कि यह रहस्यमयी दरवाजा किसी शैतान के घर का हो सकता है। अब इस दरवाजे की चर्चा दुनियाभर में है।
गूगल अर्थ पर ऐसी अजीब और अनसुनी जगहों की फोटो सामने आती रहती हैं। इन जगहों की तस्वीरें लेना कठिन काम है। इसलिए रहस्यमयी चीजें भी नजर आती हैं जिसको देखने के बाद लोग कई तरह की थियोरीज बताते हैं। कई बार तो लोगों ने एलियंस और यूएफओ को भी देखने का भी दावा करते हैं।
अमेरिका ने भी स्वीकार किया है कि धरती पर 17 सालों में करीब 144 यूएफओ देखे गए हैं। भारत में भी यूएफओ देखने का दावा किया जाता है। अमेरिका ने यूएफओ की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। अमेरिकी टास्क फोर्स की रिपोर्ट में 2004 से 2021 के बीच 144 यूएफओ देखने की बात कही गई है।