{"_id":"687e64301345b096a90d4083","slug":"most-venomous-creature-in-the-world-check-list-ye-hai-duniya-ke-sabse-jahrile-jeev-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव, काटने से पलभर में हो सकती है मौत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव, काटने से पलभर में हो सकती है मौत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:30 PM IST
सार
Most Venomous creature: धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। दुनिया में पाए जाने वाले सभी जीवों की अपनी एक खास बात होती है। इनमें कई जीव बेहद जहरीले होते हैं जबकि कई साधारण होते हैं। जहरीले जीव से इंसान को डर लगता है और उससे दूर रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Most Venomous creature: धरती पर कई जहरीले जीव पाए जाते हैं। सभी जीवों की अपनी एक खास बात होती है। ज्यादातर लोग जहरीले जीवों में किंग कोबरा को सबसे खतरनाक मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक ऐसा भी जीव है, जो कोबरा से भी कई गुना खतरनाक है। हाउ स्टफ वर्क्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी जीव के खतरनाक होने का अनुमान उसके बेहद जहरीले होने या फिर तेजी के साथ काफी बीमारियां फैलाने से लगता है।
धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। दुनिया में पाए जाने वाले सभी जीवों की अपनी एक खास बात होती है। इनमें कई जीव बेहद जहरीले होते हैं जबकि कई साधारण होते हैं। जहरीले जीव से इंसान को डर लगता है और उससे दूर रहता है। लेकिन क्या दुनिया के सबसे जहरीले जीव के बारे में आपको पता है जिसके जहर से चंद सेकेंड में किसी की मौत हो सकती है। आइए जानते हैं उस जीव के बारे में जिसे वैज्ञानिक दुनिया का सबसे खतरनाक जीव मानते हैं। इसके सबसे खतरनाक होने की वजह क्या है?
2 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव
- फोटो : Adobe Stock
दुनिया का सबसे जहरीला जीव
रिपोर्ट के मुताबिक, कई पैमानों के आधार पर जानवरों को सबसे खतरनाक माना जाता है। उदाहरण के तौर पर वह जहरीले हों, या बेहद गुस्सैल किस्म के हों या उनसे बहुत अधिक बीमारियों फैलती हों। हम आपको इन्ही पैमानों में शामिल सबसे जहरीले जीव के बारे में बताने वाले हैं।
3 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव
- फोटो : Adobe Stock
अधिकतर लोग किंग कोबरा सांप, करैत सांप या कई बिच्छुओं को सबसे जहरीला मानते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मेंढक की विशेष प्रजाति या बॉक्स जेली फिश सबसे जहरीला जीव है। लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का सबसे जहरीला जीव जियोग्राफी कोन स्नेल (Conus geographus) है।
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव
- फोटो : Adobe Stock
बताया जाता है कि एक बड़ा बिच्छू अपने शिकार को मारने के लिए जितने जहर का इस्तेमाल करता है उसके दसवें भाग का कोन स्नेल घोंघा इस्तेमाल कर अपने शिकार को मार देता है। दुनिया में 600 से ज्यादा घोंघा की प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें कोन स्नेल सबसे खतरनाक है। यह इतना जहरीला होता है कि किसी की जिंदगी को पल भर में समाप्त कर सकता है।
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव
- फोटो : Adobe Stock
यह छोटा जीव इंडो-पैसिफिक की चट्टानों पर रहता है। इनका इंसानों से बेहद कम आमना-सामना होता है। इसकी वजह से इस जीव के जहर से इंसानों का मरना बेहद दुर्लभ है। बताया जाता है कि कोन स्नेल घोंघा की वजह से कई लोगों मौत हो चुकी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घोंघा के काटे लोगों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, तो 65 प्रतिशत लोगों की मौत हो गई। इसके जहर को खत्म करने के लिए कोई दवा नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।