{"_id":"687e2cf8b627764ab908d7ca","slug":"when-a-woman-suddenly-fell-on-the-road-a-man-saved-her-life-by-giving-cpr-people-made-cheap-allegations-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: महिला अचानक सड़क पर गिरी तो शख्स ने CPR देकर बचाई जान, लोगों ने लगा दिया घटिया इल्जाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: महिला अचानक सड़क पर गिरी तो शख्स ने CPR देकर बचाई जान, लोगों ने लगा दिया घटिया इल्जाम
Mon, 21 Jul 2025 05:35 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:35 PM IST
सार
Viral News: एक महिला चलते-चलते सड़क पर अचानक गिर पड़ी। उस वक्त वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर ने तुरंत CPR देना शुरू किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह थक गईं और पास मौजूद लोगों से सहायता मांगी।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज की दुनिया में किसी की मदद करना कभी-कभी उल्टा भी पड़ सकता है। एक कहावत है, "भलाई कर दरिया में डाल", लेकिन अगर लोग आपकी भलाई को ही शक की नजरों से देखने लगें तो? चीन से सामने आई एक घटना इसी सोच पर सवाल खड़े करती है। एक महिला चलते-चलते सड़क पर अचानक गिर पड़ी। उस वक्त वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर ने तुरंत CPR देना शुरू किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह थक गईं और पास मौजूद लोगों से सहायता मांगी। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
ठीक उसी समय एक शख्स, जिसका सरनेम ‘पैन’ बताया जा रहा है, साइकिल पर वहां से गुजर रहा था। पैन के पास क्लिनिकल मेडिसिन की डिग्री है और वह यूनिवर्सिटी में मेडिकल विषय पढ़ा चुका है। जैसे ही डॉक्टर ने मदद मांगी, पैन ने बिना झिझक के आगे आकर महिला को CPR देना शुरू कर दिया। पैन और डॉक्टर ने बारी-बारी से महिला को CPR दिया। डॉक्टर उस दौरान महिला के स्वास्थ्य संकेतों पर नजर रखे हुए थी और उसके परिजन एम्बुलेंस बुलाने में लगे थे। करीब 10 मिनट की मेहनत के बाद महिला ने धीमे-धीमे सांस लेना शुरू किया और उसकी आंखें खुल गईं। थोड़ी देर में एंबुलेंस पहुंची और महिला को उसके परिजनों के साथ अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
लोगों ने लगाए घटिया इल्जाम
घटना का वीडियो जब चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ लोगों ने पैन के ऊपर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि पैन ने CPR देते समय अपने हाथ “गलत जगह” रखे थे। एक व्यक्ति ने तो यहां तक लिख दिया कि "महिलाओं को सिर्फ महिला से ही CPR दिलवाना चाहिए।" इस तरह की प्रतिक्रियाओं से 42 वर्षीय पैन काफी आहत हुए। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत दुख हुआ है। अगर मुझे पता होता कि लोग मेरी नीयत पर शक करेंगे तो शायद मैं मदद करने की कोशिश ही नहीं करता।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने महिला की छाती की हड्डी पर ही हाथ रखने की पूरी सावधानी बरती थी।
विज्ञापन
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पैन का समर्थन भी किया। घटना के समय वहां मौजूद डेंग नाम के एक व्यक्ति ने कहा, “महिला की हालत काफी गंभीर थी। उस वक्त किसी ने ये नहीं सोचा कि हाथ कहां रखा गया। असली बात ये है कि पैन और डॉक्टर की कोशिशों से उसकी जान बच गई।”