{"_id":"5fc7816fddc21013f57938d6","slug":"most-unique-hotels-in-the-world-where-you-sleep-two-countries-at-the-same-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का एक ऐसा अनोखा होटल, जहां करवट बदलते ही दूसरे देश में चले जाते हैं लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का एक ऐसा अनोखा होटल, जहां करवट बदलते ही दूसरे देश में चले जाते हैं लोग
दुनियाभर में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने खास वजहों से काफी अनोखे और खूबसूरत हैं। इन होटलों की बनावट भी काफी आलीशान है। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे होटल के बारे में सुना है, जहां बिस्तर पर महज करवट बदलने से लोग एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं? जी हां, यह कोई मजाक नहीं बल्कि पूरी तरह से हकीकत है। इस होटल का नाम अर्बेज होटल है।
2 of 6
अर्बेज होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस होटल को अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल के नाम से भी जाना जाता है। यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर ला क्योर इलाके में स्थित है। अर्बेज होटल दोनों देशों में आता है, इसलिए इस होटल के दो-दो पते (एड्रेस) हैं।
3 of 6
अर्बेज होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्बेज होटल होटल की खास बात ये है कि फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा इस होटल के बीचों-बीच से गुजरती है। इस होटल के अंदर जाते ही लोग एक देश से दूसरे देश में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अर्बेज होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अर्बेज होटल का विभाजन दोनों देशों की सीमा को ध्यान में रखकर किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल का बार स्विट्जरलैंड में पड़ता है, तो बाथरूम फ्रांस में है।
विज्ञापन
5 of 6
अर्बेज होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस होटल में सभी कमरों को दो हिस्सों में बांटा गया है। कमरों में डबल बेड कुछ इस तरह सजाए गए हैं कि ये आधे फ्रांस में तो आधे स्विट्जरलैंड में हैं। साथ ही कमरों में तकिए भी दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग लगाए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।