हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
3 दिसंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन: चौथे दौर की वार्ता आज, एमएसपी को कानून का हिस्सा नहीं बनाएगी सरकार
नए कृषि कानूनों पर सरकार और किसानों के बीच तकरार जारी रहने के आसार हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि वह नए कृषि कानून में एमएसपी पर खरीद को अनिवार्य नहीं करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी बात
कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को नई दिल्ली में किसानों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली चौथे दौर की वार्ता से पहले सुबह 10:30 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बातचीत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत आज, नहीं बनी बात तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
केंद्र सरकार से होने वाली बातचीत के बीच यूपी गेट पर आज किसानों की महापंचायत होगी। इसमें भाग लेने के लिए कई राज्यों के किसान पहुंच गए हैं। दिन में 12 बजे केंद्र सरकार से किसानों की वार्ता होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चक्रवाती तूफान बुरेवी से तमिलनाडु, केरल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र से बने चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण तमिलनाडु और केरल के हिस्से में शुक्रवार सुबह से बहुत भारी बारिश होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर