फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Secret Place: यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? जानिए क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य

Sun, 29 Dec 2024 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 07:04 PM IST
सार

Secret place on earth: एरिया-51 पर सुरक्षा कड़ी रहती है और किसी को आने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग करता है।

विज्ञापन
Most Mysterious Secret Places on Earth Restricted for Public visits and linked to aliens news in Hindi
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik

Secret place on earth: धरती पर कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इन जगहों पर सरकारें अलग-अलग कार्य करती हैं, तो कोई जगह एलियंस को लेकर चर्चा में रहती है। कई जगहों पर आम लोगों के जाने पर भी रोक है। ऐसी ही जगहों में अमेरिका में दक्षिणी नेवादा के बंजर रेगिस्तान में स्थित एरिया-51 भी शामिल है। यह स्थान अमेरिकी वायु सेना का एक केंद्र है, लेकिन इस जगह की चर्चा दूसरी दुनिया के प्राणियों (एलियन) और यूएफओ से जोड़कर होती रहती है। एरिया-51 एक बेहद खुफिया जगह है। कहा जाता है कि यहां पर अमेरिका सेना नए-नए प्रयोग करती है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ यह भी दावा करते हैं कि यहां एलियंस हैं। 



एरिया-51 पर सुरक्षा कड़ी रहती है और किसी को आने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग करता है। इस जगह को गुप्त रखा गया था जिसकी वजह से अमेरिका के लोगों को भी इस जगह के बारे में पता नहीं था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार एरिया-51 के बारे में दुनिया को जानकारी दी। 
 

Most Mysterious Secret Places on Earth Restricted for Public visits and linked to aliens news in Hindi
क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य - फोटो : Freepik

क्यों गुप्त रखी गई थी जगह

अमेरिका में साल 1950 से ही कहा जाता है कि एरिया-51 में एलियंस रहते हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां पर कंटीली बाड़ों के बीच रातों को उड़ते विमानों की चमक दिखाई देती थी। जून 1959 में पहली बार मीडिया में खबर प्रकाशित हुई कि नेवादा के आसपास रहने वाले लोग हरी चमक के साथ रहस्यमयी चीजों को उड़ता देखा है। 
 

Most Mysterious Secret Places on Earth Restricted for Public visits and linked to aliens news in Hindi
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik

इसके बाद लगातार मीडिया में एलियंस से संबंधित खबरें आने लगीं और लोग मानने लगे कि यहां पर अमेरिका ने एलियंस को कैदकर रखा गया है। अमेरिका के वैज्ञानिक बंधक बनाकर रखे गए एलियंस पर प्रयोग कर रहे हैं। नेवादा के इस क्षेत्र में किसी के भी आने पर रोक है, इसलिए ऐसी बातें की जानें लगीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Mysterious Secret Places on Earth Restricted for Public visits and linked to aliens news in Hindi
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Adobe Stock

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया खुलासा

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार स्वीकार किया कि एरिया-51 जैसी कोई जगह है, लेकिन एलियंस के होने से मना कर दिया। सीआईए ने बताया कि यह एक अमेरिकी एयरफोर्स बेस है। नेवादा में एक सूखी हुई झील पर यह क्षेत्र बसा है। इस जगह को बिजली के तारों वाली कंटीली बाड़ों से चारों तरफ से घेरा गया है। 

Living Nostradamus: 2025 में पैदा होंगे ऐसे मानव और एआई का होगा कब्जा, जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया

विज्ञापन
Most Mysterious Secret Places on Earth Restricted for Public visits and linked to aliens news in Hindi
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik

इसके ऊपर से विमानों को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है

इसकी सीमा पर जगह-जगह चेतावनी दी गई है कि अंदर आने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही हर जगह हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया है। यह जवान चौबीस घंटे इस क्षेत्र की रख वाली करते हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा है कि इस क्षेत्र के ऊपर से विमानों को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यह क्षेत्र 3.7 किमी में फैला है। अब इस क्षेत्र को सैटेलाइट से देखा जा सकता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था।

Ajab Gajab: इस रहस्यमयी बावड़ी में दूल्हे समेत गायब हो गई थी पूरी बारात, सिर्फ एक रात में बनकर हो गई थी तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed