Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Kalahandi with less resources is writing a new saga of vegetable revolution- PM Modi mann ki baat
{"_id":"67713f16000bbe798d0f767c","slug":"kalahandi-with-less-resources-is-writing-a-new-saga-of-vegetable-revolution-pm-modi-man-ki-baat-2024-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफलता: कभी अभिशप्त रहा कालाहांडी अब कामयाबी की मिसाल; करोड़ों का कारोबार कर रहे ओडिशा के किसान, जानिए सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सफलता: कभी अभिशप्त रहा कालाहांडी अब कामयाबी की मिसाल; करोड़ों का कारोबार कर रहे ओडिशा के किसान, जानिए सबकुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 29 Dec 2024 05:52 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ओडिशा के कालाहांडी जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के किसानों की क्षेत्र में 'सब्जी क्रांति' के लिए सराहना की। पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) की स्थापना करने और आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर कालाहांडी जिले में 'सब्जी क्रांति' लाने के लिए किसानों की सराहना की। जानिए किसानों ने कैसे कम संसाधनों से अपनी तकदीर बदली है।
विज्ञापन
1 of 8
कालाहांडी जिले में 'सब्जी क्रांति' के मुरीद पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कभी गरीबी और लोगों के पलायन की वजह से भयावह स्थिति के लिए जाना जा रहा कालाहांडी अब नई इबारत लिख रहा है। कालाहांडी जिले के गोलामुंडा ब्लॉक में सामान्य मानसून एक अपवाद है। इस वजह से यहां लोग सब्जियों के लिए कई सालों तक आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़ पर निर्भर थे। लेकिन करीब दो साल पहले कुछ किसानों ने खेती और सिंचाई तकनीक, उर्वरक और सरकार की प्रगतिशील योजनाओं का इस्तेमाल कर यहां की तकदीर बदल दी।
2 of 8
कालाहांडी जिले में 'सब्जी क्रांति'
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, कुछ प्रमुख सब्जी उत्पादक-उद्यमी किसानों के सहयोग से, 2022 में आठ ग्राम पंचायतों के मात्र 10 सदस्यों के साथ उत्पादक कंपनी पंजीकृत की गई। स्थापना के समय कंपनी की कुल शेयर पूंजी मात्र 1.78 लाख रुपये थी। अब शेयरधारकों की संख्या 212 हो गई है, जिनमें 45 महिलाएं हैं। वहीं अग्रहिचासी प्रोड्यूसर कंपनी की बदौलत गोलामुंडा ब्लॉक के किसानों की तरफ से उगाई गई सब्जियां अब ओडिशा के कई जिलों के अलावा दो पड़ोसी राज्यों तक पहुंच रही हैं। ये हरित क्रांति क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायतों (जीपी) को सब्जी केंद्र में बदल रहा है।
3 of 8
कालाहांडी जिले में 'सब्जी क्रांति'
- फोटो : अमर उजाला
2023-24 में अग्रहिचसी कंपनी का कुल कारोबार 6.57 लाख रुपये था जो अक्तूबर के अंत तक 25.24 लाख रुपये तक पहुंच गया और चालू वित्त वर्ष के अंत तक 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। यह सफलता टमाटर, करेला और हरी मिर्च की खेती और मार्केटिंग से मिली है। टमाटर 200 एकड़ और करेला 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में उगाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, किसान मात्र 100 रुपये देकर सदस्य के रूप में नामांकन और शेयर खरीदने की प्रात्रता हासिल कर सकते हैं, जिसके लिए वे सरकार से एक निश्चित सीमा के भीतर बराबर की पूंजी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कालाहांडी जिले में 'सब्जी क्रांति'
- फोटो : PM Modi YouTube
मौजूदा समय में, उत्पादक कंपनी कुल आठ ग्राम पंचायतों को कवर करती है, जिसमें केगांव, नुआगांव, खलियापाली, छपरिया, महालिंग, धमनपुर, सिनापाली और कुहुरा शामिल है। किसान सदस्यों को उनकी फसल के लिए कृषि इनपुट और तकनीकी सेवाएं मिलती हैं। फसल कटने के बाद, उन्हें विपणन लिंकेज का विस्तार किया जाता है। अग्रहिचासी कंपनी की शुरुआत करने वाले नाग ने 2006 में मात्र 2.5 एकड़ जमीन से शुरुआत की थी और खेती और सिंचाई तकनीक, उर्वरक और सरकार की प्रगतिशील योजनाओं का इस्तेमाल कर आगे बढ़े, जो अब कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कालाहांडी जिले में 'सब्जी क्रांति'
- फोटो : PM Modi YouTube
वहीं पीएम मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, 'जहां, कभी किसान, पलायन करने को मजबूर थे, वहीं आज, कालाहांडी का गोलामुंडा ब्लॉक एक सब्जी केंद्र बन गया है। यह परिवर्तन कैसे आया?' पीएम मोदी ने कहा, 'इसकी शुरुआत सिर्फ 10 किसानों के एक छोटे से समूह से हुई। इस समूह ने मिलकर एक 'किसान उत्पाद संघ' की स्थापना की, खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया, और आज उनका ये संघ करोड़ों का कारोबार कर रहा है। आज 200 से अधिक किसान इस संघ से जुड़े हैं, जिनमें 45 महिला किसान भी हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।