High-Tech Village of India: दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहां पर आज भी आधी से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है। गांवों के विकास के लिए सरकार हर कदम उठाती है। गांव में भी लोगों को अच्छी शिक्षा और सुविधाएं मिल सके, इसके लिए नई-नई योजनाएं लागू करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा गांव जिसकी सुविधाएं देखकर आप शहर को भूल जाएंगे। यह हाईटेक गांव अपनी सुविधाओं के लिए देशभर में जाना जाता है।
Village: शहरों को मात देता है भारत का यह हाईटेक गांव, स्कूलों में लगे हैं एसी, मिलती है वाई-फाई की सुविधा
गुजरात के इस गांव का नाम पुंसरी है। यहां के सरकारी स्कूलों में भी एसी लगे हैं। इस गांव में आसपास के गांवों के बच्चे भी पढ़ने के लिए आते हैं। इस गांव में कुल पांच स्कूल हैं और सभी में एसी लगे हैं। सबसे खास बात यह है कि इलाज के लिए भी लोगों शहर नहीं जाने की जरूरत नहीं होती है। गांव में अस्पताल भी बने हैं।
खास है लाइब्रेरी
गुजरात के पुंसरी गांव में एक चलती-फिरती लाइब्रेरी भी है, जो एक ऑटो में बनी है। पढ़ने का शौक रखने वाले लोग इस लाइब्रेरी का इस्तेमाल करते हैं। एक निश्चित समय पर यह लाइब्रेरी उचित स्थान पर पहुंच जाती है और वहां पर लोग अपनी पसंद की किताबें पढते हैं।
Titanic-II: समंदर में उतरने जा रहा है टाइटैनिक-2, देखें तस्वीरें
गांव में जाने के लिए होता है बायोमेट्रिक का इस्तेमाल
गुजरात का यह गांव इतना हाईटेक है कि ग्राम पंचायत में जाने के लिए बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करना होता है। गांव में यातायात की व्यवस्था, साफ-सुथरी सड़कें, शुद्ध पानी और बायोगैस प्लांट सभी मौजूद हैं।
Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर छह महीने में आने वाली है कयामत? बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया
ऐसे बदली सूरत
साल 2006 में हिमांशु पटेल इस गांव के सरपंच बने। उस समय इस गांव में कई समस्याएं थीं, लेकिन उन्होंने गांव को बदलने का संकल्प लिया। सिर्फ आठ सालों में हिमांशु पटेल ने इस गांव की सूरत बदलकर रख दी। इस गांव के कायाकल्प में 16 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। गांव के मॉडल को देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं। इस गांव की स्टडी के लिए अधिकारी भी आते हैं। वह कहते हैं कि सरकारी योजनाओं का सही से इस्तेमाल किया जाए, तो हर गांव इसी तरह विकसित हो सकता है।