{"_id":"649a3afe7ab687c66303712d","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-27-june-2023-updates-on-amar-ujala-2023-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पुतिन ने विद्रोह टलने को नागरिकों की एकता की जीत बताया, अमरनाथ यात्रा पर आखिरी सुरक्षा बैठक आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पुतिन ने विद्रोह टलने को नागरिकों की एकता की जीत बताया, अमरनाथ यात्रा पर आखिरी सुरक्षा बैठक आज
Tue, 27 Jun 2023 06:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:57 AM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विद्रोह खत्म होने के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में एकजुटता के लिए रूसियों को धन्यवाद कहा। पुतिन ने सबसे पहले भाड़े के सैनिकों को रक्तपात न करने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए थे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर आज आखिरी समीक्षा बैठक कर सकता है। नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव अजय भल्ला करेंगे। देश के लगभग 80 फीसदी भाग तक मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अगले चार से पांच दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा
- फोटो : Twitter @MissJacque_line
वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद पुतिन का राष्ट्र को संबोधन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विद्रोह खत्म होने के बाद राष्ट्र को एकता के लिए धन्यवाद कहा। एक दिन पहले भाड़े के सैनिकों के मुखिया ने अपने विद्रोह का बचाव किया। राष्ट्रपति पुतिन ने सबसे पहले भाड़े के सैनिकों को रक्तपात न करने के लिए भी धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं
- फोटो : amar ujala
आखिरी सुरक्षा समीक्षा बैठक आज
केंद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को आखिरी समीक्षा बैठक कर सकता है। मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव अजय भल्ला करेंगे जबकि इसमें सभी केंद्रीय पुलिस बलों के प्रमुख, गुप्तचर एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के बड़े अधिकारी तथा अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जुड़े वरिष्ठ लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

monsoon
- फोटो : Social Media
मानसून में भीगा देश का 80 प्रतिशत हिस्सा
देश के लगभग 80 फीसदी भाग तक मानसून पहुंच गया है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और जगह-जगह भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रविवार रात बंद हो गया। इसके चलते 10-11 किमी लंबा जाम लग गया और सैकड़ों सैलानी व यात्री रास्ते में फंस गए।

जॉन बी गुडएनफ
- फोटो : Social Media
लिथियम आयन बैटरी के निर्माता जॉन बी गुडएनफ का निधन
लिथियम-आयन बैटरी दुनिया के सामने पेश करने वाले जॉन बी गुडएनफ का निधन हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन में 100 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। टेक्सास विश्वविद्यालय ने उनके मौत की घोषणा की। विदेशी मीडिया के अनुसार, लिथियम आयन बैटरी के निर्माण के लिए उन्हें केमिस्ट्री में साझा नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।