इन दिनों एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट काफी चर्चा में है। इस अपार्टमेंट को हांगकांग के टाइकून विक्टर ली की कंपनी सीके असेट होल्डिंग्स लिमिटेड ने 59 मिलियन डॉलर (करीब 430 करोड़ रुपये) में बेच दिया है। आपको बता दें कि इस अपार्टमेंट को 12 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ग फिट की दर से बेचा गया है।
एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट हांगकांग में बिका, कीमत जान रह जाएंगे दंग
21 बोरेट रोड प्रोजेक्ट में स्थित इस अपार्टमेंट को हांगकांग के प्रसिद्ध बिजनेसमैन विक्टर ली की कंपनी ने बेचा है। इस बात की पहचान नहीं हो पाई है कि इस अपार्टमेंट को किसने खरीदा है।
इस 19 वर्षीय युवक को दो बार संक्रमित होने के बाद भी नहीं है कोरोना वायरस की जानकारी, जानिए वजह
आपको बता दें अपने लग्जरी अपार्टमेंट्स के लिए हांगकांग दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस अपार्टमेंट में पांच कमरे, स्विमिंग पूल, प्राइवेट रूफ और तीन पार्किंग स्पेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो शहर के पॉश इलाके 21 बोर्रेट रोड पर स्थित इस अपार्टमेंट को काफी विशेष बनाती हैं।
भारत का वो सबसे पुराना कुआं, जिसके अंदर बनी है एक लंबी सुरंग
इस अपार्टमेंट का निर्माण 3378 वर्ग फिट में किया गया है। 1,36000 हांगकांग डॉलर यानी लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ग फिट की दर से इस अपार्टमेंट को बेचा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले एक लग्जरी अपार्टमेंट जो माउंट निकलसन में स्थित है, सबसे महंगा था। इसको 2017 में बेचा गया था।
ये है दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ, महज एक ग्राम के लिए चुकाना पड़ सकता है अरबों रुपये
हांगकांग दुनिया के सबसे महंगी लग्जरी अपार्टमेंट्स की मार्केट है और इस अपार्टमेंट की ब्रीकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। यह ब्रीकी हांगकांग के कंस्ट्रक्शन उद्योग में भी नई जान फूंकने का काम कर सकता है।
आखिर दवाइयों के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल रंग की पट्टी? खरीदते समय दें विशेष ध्यान