पिछले दिनों हाईवे टोल बूथों पर लूटपाट की कई घटनाएं सामने आई हैं। आपने भी हाईवे पर लूट की कई घटनाएं सुनी होंगी लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी विचित्र घटना देखने को मिली जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को देखने से ऐसा लगता है जैसे बंदर कोई पेशेवर शातिर हो। टोल बूथ में घुसने के बाद वह सीधे पैसों पर ही हाथ मारता है।
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
घटना 25 अप्रैल को कानपुर के देहात इलाके में घटित हुई जब अकबरपुर कोतवाली के पास बारा टोल प्लाजा पर हुई। जहां एक बंदर ने 5 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली और वहां से भाग गया। हालांकि, यह पूरी घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टोल बूथ पर एक सफेद रंग की गाड़ी रुकती है। उसके बाद एकदम से कार की खिड़की से एक बंदर निकलता है और खिड़की से बूथ में प्रवेश कर लेता है।
बंदर को देखकर टोल बूथ ऑपरेटर हैरान रह जाता है। जब तक वह कुछ समझ पाता उतनी देर में बंदर ने कैश पर हाथ साफ कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि बंदर टोल कर्मचारी के कंधे पर चढ़ जाता है और इस दौरान कर्मचारी कुछ समझ पाता कि बंदर क्या कर रहा है। बंदर कैश रजिस्टर से नोट का बंडल उठाता है और बड़ी आसानी से भाग निकलता है।