{"_id":"5ccc0baabdec220763579547","slug":"monkey-steals-money-and-escapes-from-toll-booth-in-kanpur-watch-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: ये शातिर बंदर करता है खतरनाक कारनामे, टोल प्लाजा पर कर दी ये बड़ी घटना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: ये शातिर बंदर करता है खतरनाक कारनामे, टोल प्लाजा पर कर दी ये बड़ी घटना
पिछले दिनों हाईवे टोल बूथों पर लूटपाट की कई घटनाएं सामने आई हैं। आपने भी हाईवे पर लूट की कई घटनाएं सुनी होंगी लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी विचित्र घटना देखने को मिली जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
2 of 7
- फोटो : You Tube
सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को देखने से ऐसा लगता है जैसे बंदर कोई पेशेवर शातिर हो। टोल बूथ में घुसने के बाद वह सीधे पैसों पर ही हाथ मारता है।
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
घटना 25 अप्रैल को कानपुर के देहात इलाके में घटित हुई जब अकबरपुर कोतवाली के पास बारा टोल प्लाजा पर हुई। जहां एक बंदर ने 5 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली और वहां से भाग गया। हालांकि, यह पूरी घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टोल बूथ पर एक सफेद रंग की गाड़ी रुकती है। उसके बाद एकदम से कार की खिड़की से एक बंदर निकलता है और खिड़की से बूथ में प्रवेश कर लेता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Social Media
बंदर को देखकर टोल बूथ ऑपरेटर हैरान रह जाता है। जब तक वह कुछ समझ पाता उतनी देर में बंदर ने कैश पर हाथ साफ कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि बंदर टोल कर्मचारी के कंधे पर चढ़ जाता है और इस दौरान कर्मचारी कुछ समझ पाता कि बंदर क्या कर रहा है। बंदर कैश रजिस्टर से नोट का बंडल उठाता है और बड़ी आसानी से भाग निकलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।