{"_id":"5ccbfedebdec2207254c7b3d","slug":"rahul-dravid-abused-in-public-by-s-sreesanth-says-paddy-upton-in-his-book","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत ने खुलेआम दी थी राहुल द्रविड़ को गाली, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने किए कई खुलासे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत ने खुलेआम दी थी राहुल द्रविड़ को गाली, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने किए कई खुलासे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 03 May 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
श्रीसंत और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन क्रिकेट में एस श्रीसंत का नाम जब भी आता है, साथ विवाद लेकर आता है। ताजा मामला टीम इंडिया के पूर्व कोच पैडी अप्टन की किताब से जुड़ा है। मेंटल कंडीशनिंग (मानसिक अनुकूलन) कोच रहे पैडी अप्टन ने दावा किया है कि श्रीसंत ने दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को सार्वजनिक तौर पर गाली दी थी। पैडी अप्टन ने यह खुलासा अपनी किताब 'द बेयरफुट कोच' में किया है।
2 of 7
पैडी अपटन
- फोटो : Social media
पैडी ने लिखा कि साल 2013 में वह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे। जब मुंबई के खिलाफ मैच से पहले श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग के संदेह में टीम से ड्रॉप किया गया था तो गुस्से से तिलमिलाकर उन्होंने टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ को सार्वजनिक तौर पर गाली दी थी।
3 of 7
श्रीसंत
पैडी अप्टन ने अपनी किताब में श्रीसंत और आईपीएल 2013 में फिक्सिंग को लेकर भी खुलासा किया है। अप्टन उस दौरान राजस्थान की टीम के कोच थे। उन्होंने किताब में लिखा कि साल 2013 में टीम को श्रीसंत, अजीत चंदेला और अंकित चव्हाण की संदिग्ध गतिविधियों का पहले से ही अंदाजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एस श्रीसंत
इन तीनों के गिरफ्तार होने से 24 घंटे पहले ही उनके व्यवहार के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अजीत चंदेला को भी ड्रॉप किया गया। इसके बाद उन्होंने अंकित को फिक्सिंग के लिए चुना।
विज्ञापन
5 of 7
राहुल द्रविड़ के साथ पैडी अपटन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबकि श्रीसंत ने इस आरोप से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि, 'अप्टन झूठे हैं मैंने कभी द्रविड़ को गली नहीं दी। मैंने हमेशा अपने साथी खिलाड़ियों का सम्मान किया है। वैसे राहुल द्रविड़ का पूरा मामले से जुड़ा कोई बयान नहीं आया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।