दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। एक रहस्य सामने आता है तो दूसरे की खोज शुरू हो जाती है। रहस्यों को खोजना इंसानों के लिए शुरू से ही रोमांचकारी रहा है। इन खोजों से नई जानकरियां भी सामने निकल कर आती हैं। कभी-कभी तो ऐसे रहस्य सामने आते हैं जिन्हें जानकर काफी हैरानी होती है। इन दिनों एक ऐसे ही रहस्य का खुलासा हुआ है जो हैरान करने वाला है। ये खोज इंग्लैंड के थेम्स नदी में हुई है। खोज में सामने आया है कि इस नदी में एक ऐसा जहाज डूब गया जिसपर इतना बारूद लदा था कि एक शहर को पूरी तरह से तबाह कर सकता है। जी हां, आज से 77 साल पहले ये जहाज थेम्स नदी में डूब गया जिसपर करीब 14 सौ टन विस्फोटक लदा हुआ था। डूबने के इतने सालों बाद अब ये लोगों की जान का दुश्मन बन गया है, क्योंकि इस जहाज में अब कभी भी विस्फोट हो सकता है। आइए जानते है कि ये कौन सा जहाज था जिसपर इतना बारूद मिला...
अजब-गजब: सालों से नदी में दफन था लाखों किलो बारूद, अब बना लोगों की जान का दुश्मन, नजारे देख सेना भी हुई हैरान
जैसे ही इस खबर का पता चला तुरंत ही The Royal Navy को मदद के लिए बुला लिया गया। जब जांच शुरू हुई तो ये सामने आया कि जहाज पर करीब 14 सौ टन बारूद लदा था। ऐसा कहा जा रहा है कि जहाज के डूबने के बाद अब इस जहाज में कभी भी विस्फोट हो सकता है। इस बारूद को निष्क्रिय करने के लिए अंडरवाटर डिमोलिशन एक्सपर्ट को बुलाया गया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही पानी के अंदर ही इन विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
इंग्लैंड के रक्षा मंत्रालय ने इन विस्फोटकों के लिए काफी चिंता जताई है। उनके अनुसार, जिस थेम्स नदी में ये जहाज डूबा है वही करीब में ही गैस और तेल के गोदाम है। अगर गलती से भी इन विस्फोटकों में धमाका हुआ तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर नदी में धमाका हुआ तो पानी करीब 3 सौ मीटर ऊपर तक उछाल मारेगा और 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठेगी।
इस जहाज का नाम The SS Richard Montgomery है। इस जहाज का निर्माण फ्लोरिडा में साल 1943 में किया गया था। यह जहाज द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान थेम्स नदी में डूब गया था। अब जब ये खबर सामने आई है तो इसपर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अब इसे तबतक देखरेख में रखा जाएगा जब तक ये निश्चित न हो जाए कि अब कोई खतरा नहीं है।