फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड़ियों से सजा वो भुतहा घर, गुगल मैप पर खुब किया जा रहा सर्च

Tue, 04 Aug 2020 05:23 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 04 Aug 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
mexico avenida iztacalco 9 haunted house decorated with dolls
एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 - फोटो : सोशल मीडिया

मैक्सिको सिटी में 'एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9' एड्रेस वाला घर इन दिनों गुगल मैप पर खूब सर्च किया जा रहा है। इसके चर्चा में होने कि वजह यह है कि इस घर की दीवारों, फेसिंग और गेट को अजीब तरह की दिखने वाली गुड़ियों से सजाया गया है। इन गुड़ियों के वजह यह घर काफी डरावाना नजर आ रहा है। डरावना होने के कारण ही रात के समय में इस घर के सामने से गुजरने में हर कोई परहेज करता है।

mexico avenida iztacalco 9 haunted house decorated with dolls
एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यह घर चर्चा में उस समय आया, जब एक टिकटॉक यूजर फर्नांडो माता ने अपने सेगमेंट 'धरती पर अजब-गजब चीजें' पर इस घर का वीडियो शेयर किया था। इसके बाद से ही इस घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी।

mexico avenida iztacalco 9 haunted house decorated with dolls
एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 - फोटो : सोशल मीडिया

फर्नांडो को अजीब तरह की चीजों को देखने का शौक
फर्नांडो अपने टिकटॉक पर अजीबोगरीब चीजों की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वियर्ड चीजों के बारे में जानना और उनको खोजना इनका शौक है। फर्नांडो ने एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 पर वीडियो बनाते हुए बताया कि इस पते पर एक बहुत ही अजीबोगरीब बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग पर बहुत सारी टूटी-फूटी और पुरानी डॉल्स लटकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mexico avenida iztacalco 9 haunted house decorated with dolls
एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 - फोटो : सोशल मीडिया

एक दुकान का गुप्त एड्रेस
मैक्सिको के मशहूर 'आइलैंड्स ऑफ डॉल्स' के तर्ज पर इस घर को सजाया गया है। इस आइलैंड को भूतहा और मनहूस माना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस आईलैंड पर आत्माएं भटकती हैं। ऐसे में लोगों को आश्चर्य हुआ कि ऐसा कौन होगा, जो अपने घर को इस आइलैंड की तरह सजाना चाहेगा। दरअसल, यह एड्रेस एक छोटी दुकान का गुप्त पता है, जो जादू-टोना से संबंधित है।

विज्ञापन
mexico avenida iztacalco 9 haunted house decorated with dolls
एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 - फोटो : सोशल मीडिया

मैक्सिकन मीडिया ने बताया टाइमपास
मैक्सिकन मीडिया के मुताबिक, एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 इससे पहले भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद लोगों के टाइमपास का जरिया है। इस वजह से यह घर गुगल मैप पर बहुत ज्यादा सर्च किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed