मैक्सिको सिटी में 'एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9' एड्रेस वाला घर इन दिनों गुगल मैप पर खूब सर्च किया जा रहा है। इसके चर्चा में होने कि वजह यह है कि इस घर की दीवारों, फेसिंग और गेट को अजीब तरह की दिखने वाली गुड़ियों से सजाया गया है। इन गुड़ियों के वजह यह घर काफी डरावाना नजर आ रहा है। डरावना होने के कारण ही रात के समय में इस घर के सामने से गुजरने में हर कोई परहेज करता है।
गुड़ियों से सजा वो भुतहा घर, गुगल मैप पर खुब किया जा रहा सर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, यह घर चर्चा में उस समय आया, जब एक टिकटॉक यूजर फर्नांडो माता ने अपने सेगमेंट 'धरती पर अजब-गजब चीजें' पर इस घर का वीडियो शेयर किया था। इसके बाद से ही इस घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी।
फर्नांडो को अजीब तरह की चीजों को देखने का शौक
फर्नांडो अपने टिकटॉक पर अजीबोगरीब चीजों की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वियर्ड चीजों के बारे में जानना और उनको खोजना इनका शौक है। फर्नांडो ने एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 पर वीडियो बनाते हुए बताया कि इस पते पर एक बहुत ही अजीबोगरीब बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग पर बहुत सारी टूटी-फूटी और पुरानी डॉल्स लटकी हुई हैं।
एक दुकान का गुप्त एड्रेस
मैक्सिको के मशहूर 'आइलैंड्स ऑफ डॉल्स' के तर्ज पर इस घर को सजाया गया है। इस आइलैंड को भूतहा और मनहूस माना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस आईलैंड पर आत्माएं भटकती हैं। ऐसे में लोगों को आश्चर्य हुआ कि ऐसा कौन होगा, जो अपने घर को इस आइलैंड की तरह सजाना चाहेगा। दरअसल, यह एड्रेस एक छोटी दुकान का गुप्त पता है, जो जादू-टोना से संबंधित है।
मैक्सिकन मीडिया ने बताया टाइमपास
मैक्सिकन मीडिया के मुताबिक, एवेनिडा इज्टैक्ल्को-9 इससे पहले भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद लोगों के टाइमपास का जरिया है। इस वजह से यह घर गुगल मैप पर बहुत ज्यादा सर्च किया गया है।